Hindi NewsIndia NewsNew Vice President of India CP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy vp election results
सीपी राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति, INDIA के सुदर्शन रेड्डी को चुनाव में हराया

सीपी राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति, INDIA के सुदर्शन रेड्डी को चुनाव में हराया

संक्षेप:

भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजू जनता दल (BJD) के अलावा शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव से बाहर होने का फैसला किया है। खबर है कि अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार करने का एलान किया है।

Tue, 9 Sep 2025 07:37 PMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। मंगलवार को हुए चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है। वह भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDIA के साझा उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया। जुलाई में स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके चलते चुनाव हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चुनाव का गणित

संसद के दोनों सदनों के सदस्य इस चुनाव में वोट डालने के लिए पात्र थे। इलेक्टोरल कॉलेज में कुल 788 सदस्य हैं। इनमें 245 राज्यसभा औ 543 लोकसभा से हैं। फिलहाल, इन सदस्यों की कुल संख्या 781 है, क्योंकि राज्यसभा में 6 और लोकसभा में 1 सीट खाली है। ऐसे में चुनाव में जीत के लिए 391 मतों की जरूरत थी।

NDA के पास 293 सांसद हैं और राज्यसभा सदस्यों की संख्या 129 है। जबकि, INDIA गठबंधन के पास कुल 325 सांसद हैं। इस लिहाज से राधाकृष्णन की जीत पहले ही आसान मानी जा रही थी। एनडीए को आंध्र प्रदेश के विपक्षी दल YSRCP के NDA उम्मीदवार का साथ देने का फैसला किया था। पार्टी के पास 11 सांसद हैं। वहीं, AIMIM यानी असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार का समर्थन किया था।

ये दल रहे दूर

इधर, भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजू जनता दल (BJD) के अलावा शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव से बाहर होने का फैसला किया है। खबर है कि अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार करने का एलान किया है। खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।