Hindi News देश New Parliament Inauguration LIVE: नई संसद के कण-कण में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के दर्शन; उद्घाटन पर PM मोदी

New Parliament Inauguration LIVE: नई संसद के कण-कण में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के दर्शन; उद्घाटन पर PM मोदी

New Parliament Building Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर 12 बजे नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। नए संसद भवन का उद्घाटन वैदिक विधि विधान के साथ किया जाएगा,जो कि सुबह ही शुरू हो जाएग।

New Parliament Inauguration LIVE: नई संसद के कण-कण में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के दर्शन; उद्घाटन पर PM मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Himanshu JhaEdited By: Madan Tiwari
Sun, 28 May 2023 06:34 PM

New Parliament Building Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। नए संसद भवन का उद्घाटन वैदिक विधि विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास राजदंड सेंगोल की भी स्थापना की। इससे पहले शनिवार को तमिलनाडु में चेन्नई के धर्मपुरम अधीनम (पुजारी) के 21 संत दिल्ली पहुंचे। उद्घाटन की पूर्व संध्या पर अधीनम के महंत ने मंत्रोच्चारण के बीच सुनहरा राजदंड (सेंगोल) प्रधानमंत्री को सौंपा। संतों ने मोदी को एक विशेष तोहफा भी दिया। मोदी ने संतों से आशीर्वाद लिया और उनका अभिनंदन किया। दिनभर की प्रमुख खबरों के लिए जुड़े रहें...

Sun, 28 May 2023 06:25 PM

मणिपुर में आतंकियों और सुरक्षाबलों में झड़प, दो की मौत; 12 घायल

मणिपुर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच अलग-अलग झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए हैं।

Sun, 28 May 2023 02:13 PM

नई संसद भवन से पीएम मोदा बोले- सेंगोल को मिला उचित सम्मान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के नए भवन को 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब करार देते हुए रविवार को कहा कि यह इमारत समय की मांग थी और इसके कण-कण से ''एक भारत, श्रेष्ठ भारत'' के दर्शन होते हैं। उन्होंने संसद के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद यह भी कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की पीठ के निकट स्थापित 'राजदंड' (सेंगोल) सभी को प्रेरणा देता रहेगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संसद के नए भवन का कण-कण गरीब को समर्पित है। पूरी खबर पढ़ें।
 

Sun, 28 May 2023 01:56 PM

'देवता पुष्प बरसा रहे और गधे चिल्लाने लगे', नई संसद के उद्घाटन पर कांग्रेस नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के नये संसद भवन (New Parliament Inauguration) का रविवार को उद्घाटन किया। भव्य और अत्याधुनिक संसद भवन भारत की उभरती आकांक्षाओं और जरूरतों के हिसाब हुए बना है। इस कार्यक्रम में 20 विपक्षी दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। वहीं, 25 से अधिक दलों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नई संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर जहां विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला बोला तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता के ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इन्होंने लिखा है- देवता पुष्प बरसाने लगे और गधे चिल्लाने लगे। पूरी खबर पढ़ें।
 

Sun, 28 May 2023 01:43 PM

नई संसद की जरूरत क्यों हुई? हरिवंश ने बताया; नीतीश ने भी पूछे थे सवाल

 हरविवंश ने कहा, ''हमारा वर्तमान संसद भवन देश की लोकतांत्रिक गतिविधियों का जीवंत केंद्र रहा है। हमारी प्रगति का मार्गदर्शक रहा है। यह भवन भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तथा संविधान निर्माण से लेकर हमारी गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा के दौरान अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है।'' विस्तार से पढ़ें

Sun, 28 May 2023 01:30 PM

इस बात का संतोष PM ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया, राष्ट्रपति का संदेश

जिस मुद्दे पर विपक्ष भाजपा पर नई संसद भवन के उद्घाटन को राजनीति से जोड़ रहा था, उसका दांव उसी पर उलटा पड़ गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़कर सुनाया। राष्ट्रपति का संदेश पढ़ते हुए उन्होंने पढ़ा कि इस बात का संतोष है कि नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें।

Sun, 28 May 2023 01:28 PM

नई संसद ने 60 हजार मजदूरों को रोजगार दिया: पीएम मोदी

संसद भवन ने करीब 60,000 श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया है। इनके श्रम को समर्पित एक डिजिटल गैलेरी भी बनाई गई है। आज जब हम लोकसभा और राज्यसभा को देखकर उत्सव मना रहे हैं तो मुझे संतोष है कि हमने देश में 30,000 से ज़्यादा नए पंचायत भवन भी बनाए हैं। पंचायत भवन से लेकर संसद भवन तक हमारी निष्ठा एक ही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sun, 28 May 2023 01:20 PM

हमने 30 हजार से अधिक पंचायत भवन भी बनाए हैं: PM मोदी

नई संसद के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के 9 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट भी पेश किया। उन्होंने किया आज मुझे देश में गरीबों के लिए बना 4 करोड़ से अधिक घर बनने का भी संतोष है। आज जब हम उत्सव मान रहे हैं तो मुझे उत्सव है कि हमने देश में 30 हजार से अधिक पंचायत भवन बनाए हैं।

Sun, 28 May 2023 01:15 PM

नई संसद में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की छवि: PM मोदी

नए संसद भवन में विरासत भी है और वास्तु भी है। कला भी है और कौशल भी है। लोकसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित है। राज्यसभा का आंतरिक हिस्सा राष्ट्रीय पुष्प कमल पर आधारित है। संसद भवन परिसर में बरगद का पेड़ है। नई संसद में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की छवि है।

Sun, 28 May 2023 01:10 PM

नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा। नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत नए लक्ष्य तय कर रहा है। नया जोश है, नई उमंग है, दिशा नई है, दृष्टि नई है।''

Sun, 28 May 2023 01:08 PM

नई संसद में पीएम मोदी का संबोधन जारी

नई संसद को पहली बार संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'गुलामी के बाद भारत ने बहुत कुछ खोकर अपनी नई यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा चुनौतियों को पार करते हुए आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुकी है।'

Sun, 28 May 2023 01:03 PM

सेंगोल को कर्तव्य पथ का प्रतीक माना जाता था: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, 'जब भारत आगे बढ़ता है तो विश्व आगे बढ़ता है। संसद का नया भवन भारत के विकास से विश्व के विकास का आह्वान करेगा।' इस ऐतिहासिक अवसर पर संसद की इस नई इमारत में पवित्र सेंगोल की स्थापना हुई है। महान चोल साम्राज्य ने सेंगोल को कर्तव्य पथ, सेवा पथ का प्रतीक माना जाता था।

Sun, 28 May 2023 01:01 PM

आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा नया संसद भवन: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा। यह आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। यह विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा।' उन्होंने कहा कि नए रास्तों पर चलकर नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत नया लक्ष्य तय कर रहा है।

Sun, 28 May 2023 12:58 PM

28 मई 2023 का दिन ऐतिहासिक हो गया, नई संसद के उद्घाटन पर पीएम मोदी

नए संसद के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'हर देश की विकास यात्रा में कुछ पल ऐसे आते हैं जो हमेशा के लिए अमर हो जाते हैं। आज 28 मई 2023 का यह दिन एक शुभ अवसर है। देश आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत के लोगों ने अपने लोकतंत्र को संसद के इस नए भवन का उपहार दिया है।'

Sun, 28 May 2023 12:46 PM

New Parliament: नई संसद में पढ़ा गया उपराष्ट्रपति का संदेश

नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के संदेश को पढ़ते हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, ''भारतीय लोकतंत्र की अभूतपूर्वक विकास यात्रा की इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घड़ी और गौरव क्षण में मुझे पूरे देश को बधाई देते हुए बहुत खुशी है... मुझे यकीन है कि इस अमृत काल में बना नया संसद भवन आगे भी हमारे विकास का साक्षी रहेगा।''

 

Sun, 28 May 2023 12:30 PM

नए संसद भवन की क्यों पड़ी जरूरत? हरिवंश ने बताया

नए संसद भवन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, ''आने वाले वर्षों में परिसीमन के कारण सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना एवं संसद की बढ़ती हुई ज़िम्मेदारियों को देखते हुए वर्तमान संसद भवन में स्थान का अभाव महसूस किया जा रहा था। संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने प्रधानमंत्री से एक नए भवन के निर्माण का आग्रह किया था।''

Sun, 28 May 2023 12:24 PM

संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं प्रधानमंत्री: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''संसद लोगों की आवाज़ है! प्रधानमंत्री संसद भवन के उद्घाटन को राज्याभिषेक समझ रहे हैं।''

Sun, 28 May 2023 12:13 PM

New Parliament: हरिवंश ने किया नई संसद में अतिथियों का स्वागत

राज्यसभा के उपसभापति और जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह ने इस मौके पर स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा, 'संसद के इस नए भवन को देश को समर्पित करने के अवसर पर आप सभी का स्वागत करना गौरवशाली क्षण है। इसके लिए समस्त देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद और अभिनंदन।'

Sun, 28 May 2023 12:09 PM

तालियों की गड़गड़ाहट से संसद में PM मोदी का स्वागत

देश के नए संसद भवन में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे तो उनका तालियों से स्वागत किया गया। इस दौरान सदन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

Sun, 28 May 2023 12:05 PM

नई संसद पहुंचे PM मोदी, ओम बिरला ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंच चुके हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा में डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने उनका स्वागत किया।

Sun, 28 May 2023 12:02 PM

मुझे खुशी है कि मैं वहां नहीं गया: नई संसद के उद्घाटन पर बोले शरद पवार

हवन, बहुधार्मिक प्रार्थना और 'सेनगोल' के साथ नई संसद के उद्घाटन पर राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, ''मैंने सुबह कार्यक्रम देखा। मुझे खुशी है कि मैं वहां नहीं गया। वहां जो कुछ हुआ उसे देखकर मैं चिंतित हूं। क्या हम देश को पीछे ले जा रहे हैं? क्या यह आयोजन सीमित लोगों के लिए ही था?''