Hindi NewsIndia NewsNepal violence news Oli resigns Former Ambassador to Nepal Ranjit Rae On reasons behind protests in nepal
नेताओं को चुन-चुन कर मारा, पूर्व PM की पत्नी तक को जला डाला; पूर्व राजदूत ने बताया क्यों उबला नेपाल

नेताओं को चुन-चुन कर मारा, पूर्व PM की पत्नी तक को जला डाला; पूर्व राजदूत ने बताया क्यों उबला नेपाल

संक्षेप:

नेपाल में भीषण हिंसा के बाद अब हालात बेकाबू हो गए हैं। सोशल मिडिया बैन से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों ने भयावह रूप ले लिया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा है। अब नेपाल के पूर्व राजदूत ने इसकी वजहें बताई हैं।

Tue, 9 Sep 2025 07:19 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nepal Protest News: नेपाल में Gen Z के विरोध प्रदर्शन की आग ने पूरे देश को अपने चपेट में ले लिया है। कथित तौर पर सोशल मीडिया पर लगाए गए बैन के विरोध में शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन बड़ी हिंसा में तब्दील हो गया और अब स्थिति यह है कि प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने ना सिर्फ देश के संसद और सुप्रीम कोर्ट को आग के हवाले कर दिया, बल्कि नेपाली राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल सहित कई शीर्ष राजनीतिक नेताओं के घरों को भी फूंक दिया। इस आग में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी की जलकर मौत हो गई है। लेकिन इन सब के बीच सवाल यह हैं कि आखिर यह सबकुछ शुरू कैसे हुआ?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत रंजीत राय ने इस मामले पर बातचीत करते हुए कुछ वजहें गिनाई हैं। पूर्व राजदूत के मुताबिक संकट के पीछे सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध एकमात्र कारण नहीं हैं। उन्होंने बताया, "प्रत्यक्ष कारण यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली की सरकार ने सोशल मीडिया ऐप्स पर इस आधार पर प्रतिबंध लगा दिया था कि वे नेपाली कानून का पालन नहीं कर रहे थे। मुझे लगता है कि यह एक मूर्खतापूर्ण फैसला था, लेकिन असली महज यह नहीं हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि नेपाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था। रंजीत राय ने कहा, “सरकारी दफ्तरों में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर नेपाल के लोग काफी निराश हैं। देश में कई घोटाले हुए हैं। दूसरी बात लोगों के बीच यह विचार भी बढ़े हैं कि देश के कुछ टॉप नेताओं के परिवार को बहुत अधिक विशेषाधिकार प्राप्त हैं। नेपाल में ऐसी चीजें हमेशा वायरल होती रहती हैं जहां नेपो किड्स, जो इन नेताओं के बच्चे हैं, सोशल मीडिया पर अपनी लक्जरी लाइफस्टाइल दिखा रहे होते हैं। ऐसी भावना थी कि सरकार लोगों को नहीं सुन रही है और राजनीतिक नेतृत्व युवा पीढ़ी से कटा हुआ है।"

ये भी पढ़ें:पूर्व नेपाली PM की पत्नी की जिंदा जलकर मौत, उपद्रवियों ने फूंका था घर

इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली ने देश में जारी सरकार विरोधी जबर्दस्त प्रदर्शन के मद्देनजर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले प्रधानकारियों ने बड़े स्तर पर उत्पाद मचाया है। सोमवार को विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत के लिए ओली के इस्तीफे की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के कई मंत्रियों के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान सरकार की ओर से लगाए गए कर्फ्यू के बावजूद हजारों की संख्या में युवाओं ने कई बड़े मंत्रियों के आवासों को फूंक डाला। इस दौरान देश के गृह मंत्री को दौड़ा दौड़ा कर पीटा भी गया है। कई नेताओं को सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए बाहर निकाला है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।