Hindi NewsIndia NewsNeither holes, no nail injured or dead bodies not became black 5 troubling clues related to Delhi Car blast
न कील, न गड्ढा; मृतकों के शरीर भी काले नहीं... दिल्ली धमाके से जुड़े 5 सुराग जो कर रहे जांच टीम को परेशान

न कील, न गड्ढा; मृतकों के शरीर भी काले नहीं... दिल्ली धमाके से जुड़े 5 सुराग जो कर रहे जांच टीम को परेशान

संक्षेप: अधिकारी इस बात के लेकर फिलहाल परेशान हैं कि धमाके में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ है क्योंकि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां गड्ढा नहीं हुआ है। दूसरी बात कि इस घटना में जो घायल हुए हैं या जिनकी मौत हुई है, उनके शरीर काले नहीं पड़े हैं।

Mon, 10 Nov 2025 10:51 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बहुत व्यस्त इलाके में लाल किले के पास सोमवार की शाम हुए कार ब्लास्ट में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हु हैं, जिनका LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की है और घटनास्थल का भी जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की सभी एंगल से जांच की जी रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच, पुलिस और NIA की टीम फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर घटनास्थल से सुराग जुटा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ और ये हादसा हुआ है, वह हरियाणा नंबर की गाड़ी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि यह गाड़ी गुरुग्राम में सलमान का नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि उसने कहा है कि उनसे ये गाड़ी बेच दी थी। फिलहाल सलमान को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उस शख्स की भी तलाश कर रही है, जिसे गाड़ी बेची गई थी। उस कार में तीन लोग बैठे थे, जब धमाका हुआ था। उस कार के पिछले हिस्से में जोरदार धमाका हुआ था।

ये भी पढ़ें:LIVE: दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाका, 8 की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

फॉरेंसिक टीम क्यों परेशान?

घटनास्थल पर पहुंची एजेंसियों के अधिकारी इस बात के लेकर फिलहाल परेशान हैं कि धमाके में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ है क्योंकि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां गड्ढा नहीं हुआ है। दूसरी बात कि इस घटना में जो घायल हुए हैं या जिनकी मौत हुई है, उनके शरीर काले नहीं पड़े हैं। एक बड़ी बात फॉरेंसिट टीम को हैरान कर रही है कि घायलों या मृतकों के शरीर पर कील या उसके निशान नहीं मिले हैं। इससे फॉरेंसिक टीम किसी खास नतीजे पर अभी नहीं पहुंच सकी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बहरहाल, दिल्ली पुलिस के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि उस कार के रूट की पहचान की जी सके। दिल्ली पुलिस की आतंकरोधी शाखा भी घटनास्थल पर पहुंची है। फिलहाल आतंकी घटना या आतंक के लिए किसी सामान को लाने-ले जाने से भी इनकार नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके के बाद ऐक्शन में PM मोदी और HM शाह; IB चीफ, NIA डीजी को निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय में हुए विस्फोट के कारण आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई, जबकि कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल लोगों को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।