अच्छी सेल्फी लेती हैं नेहा बोरा; दीपके से दूरी बनाने वाले थरूर ने वामपंथी नेता की खूब की तारीफ
शशि थरूर ने नेहा बोरा की जमकर तारीफ की है, लेकिन वह कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेताओं से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हाल ही में जब सौरभ दास ने उनके एक पुराने विवाद का जिक्र एक्स पर किया तो उन्होंने सधा हुआ जवाब दिया।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर सोशल मीडिया में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह इस माध्यम से अपने विचार लगातार साझा करते रहे हैं। कभी-कबार तो उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस को भी असहज कर दिया है। थरूर ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की प्रेसिडेंट नेहा बोरा की जमकर तारीफ की है। दोनों की मुलाकात बीते सोमवार को नई दिल्ली में INDIA ब्लॉक के 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' के दौरान हुई थी। थरूर ने नेहा बोरा की हिम्मत और अपने विचारों पर अडिग रहने की हिम्मत की तारीफ की। उन्होंने मजाक-मजाक में उनकी सेल्फी लेने की कला की भी सराहना की।
कांग्रेस सांसद ने लिखा, "सोमवार को INDIA ब्लॉक के 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' में उनसे मिलकर अच्छा लगा। मैं उनकी अपने विचारों पर अडिग रहने की हिम्मत का बहुत सम्मान करता हूं। वह ज्यादातर लोगों से बेहतर सेल्फी भी लेती हैं!" उन्होंने नेहा द्वारा ली गई अपनी सेल्फी भी शेयर की।
कॉकरोच से थरूर की दूरी
शशि थरूर ने नेहा बोरा की जमकर तारीफ की है, लेकिन वह कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नेताओं से दूरी बनाकर ही रखते हैं। हाल ही में जब सौरभ दास ने उनके एक पुराने विवाद का जिक्र एक्स पर किया तो उन्होंने सधा हुआ जवाब दिया। इतना ही नहीं, विपक्षी नेता होने के बावजूद उन्होंने सीजेपी के किसी नेता की तारीफ नहीं की है।
कब चर्चा में आईं नेहा बोरा?
आपको बता दें कि नेहा बोरा NEET में गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के बाद राजनीति में चर्चा में आईं। जुलाई में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान उन्होंने भूख हड़ताल भी की थी। अब नेहा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही हैं। नेहा बोरा को हाल के दिनों में इंडिया गठबंधन के मंच पर देखा गया। हाल ही में नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में उन्होंने मीडिया को संबोधित किया था। उन्होंने आगे की रणनीति तय करने के लिए राहुल गांधी द्वारा आयोजित हाई टी में हिस्सा लिया और सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक के मार्च में भी शामिल हुईं। सोमवार को उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई।
एक इंटरव्यू में नेहा बोरा ने इस आंदोलन को लोगों BJP के खिलाफ लोगों का विरोध बताया। उन्होंने कहा कि यह तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते और SIR प्रक्रिया को वापस नहीं ले लिया जाता है। उन्होंने कहा, "जनता को भाजपा ने ही एकजुट किया है। अगर हमारे अस्तित्व और भारतीय लोकतंत्र के अस्तित्व पर इतना बड़ा खतरा न होता तो शायद हम एकजुट नहीं होते। लेकिन भाजपा की ही बदौलत आज हम एकजुट हैं।"

