

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अखिल भारतीय छात्रसंघ (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर दूसरे दिन भी जारी रहा। दिल्ली पुलिस ने नेहा समेत तमाम प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया गया। इस दौरान, नेहा ने दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए। बोरा ने कहा कि प्रीति नाम की एक महिला कॉन्स्टेबल महिलाओं की ब्रा खींच रही है।
नेहा बोरा ने बस में हिरासत में लिए जाने के दौरान कैमरों से बातचीत में कहा, ''प्रीति नाम है महिला कॉन्स्टेबल का। कोहनी, नाखून मार रही है, ब्रा खींच रही है।'' वीडियो में नेहा बोरा समेत तमाम अन्य प्रदर्शनकारी बस में देखे जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें प्रदर्शन वाली जगह से बस में भरकर ले जा रही है। नेहा बोरा ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया था और उन्हें हिरासत में लिया गया था।
शनिवार को हुए विरोध-प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव समेत लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि छात्र कार्यकर्ताओं और सिविल सोसायटी समूहों के नेतृत्व में यह प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन जारी रहा। प्रदर्शनकारी सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे और मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर चिंता जता रहे थे।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गयी थी। जब प्रदर्शन करने वाले पटेल चौक इलाके से प्रदर्शन स्थल की ओर बढ़े, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जंतर-मंतर रोड के पास रोक दिया। उन्होंने बैरिकेड्स की पहली लाइन पार कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को बसों में बिठाकर वहां से हटा दिया। सिब्बल, भूषण और यादव के अलावा आइसा के सदस्यों ने बताया कि वरिष्ठ वकील नित्या रामकृष्णन और पल्लव सिसौदिया भी प्रदर्शन में शामिल हुए। जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और हिरासत में लेने के लिए आगे बढ़ी, तो छात्र कार्यकर्ता नारे लगाते हुए देखे गए।
आज का यह जमावड़ा नेहा बोरा के उस आह्वान के बाद हुआ जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शुक्रवार की कार्रवाई के बाद दोपहर 1 बजे जंतर-मंतर लौटने को कहा था। शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्रों, राजनीतिक नेताओं और सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं को तय प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोक दिया गया था। पुलिस की यह कार्रवाई मध्य दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में निषेधाज्ञा लागू कर दी है, जिससे बिना पूर्व लिखित अनुमति के लोगों के इकट्ठा होने और जुलूस निकालने पर रोक है। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले कई रास्तों पर बैरिकेड्स लगाये गये हैं।
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस