NEET पेपर लीक में दिल्ली से बाहर जाएगी जांच, CBI ने आरोपी की 14 की मांगी हिरासत; टॉप-5 न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनियमितताओं के आरोपों के मद्देनजर सुधारों के तहत अगले वर्ष से मेडिकल प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।

NEET पेपर लीक में दिल्ली से बाहर जाएगी जांच, CBI ने आरोपी की 14 की मांगी हिरासत; टॉप-5 न्यूज

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में विसर्जन किया गया। प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया था। वहीं, पाकिस्तान सरकार अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट में करीब 100 अरब पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) समर्थित सुधार कार्यक्रम के तहत अपना बजट तैयार कर रही है, जिसमें राजस्व में भारी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार की टॉप-5 न्यूज...

NEET पेपर लीक में दिल्ली से बाहर जाएगी जांच, CBI ने आरोपी की 14 की मांगी हिरासत

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने दिल्ली की अदालत में आरोपियों की 14 दिन की हिरासत मांगी है। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अब दिल्ली से बाहर कई राज्यों तक फैल सकती है और आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें दूसरी जगहों पर भी ले जाना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

भगवान पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; भीड़ ने महिला के उतारे कपड़े, चप्पल की माला पहनाई

ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला को देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भीड़ ने बुरी तरह पीटा। उसके कपड़े उतार दिए और चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया। यह घटना गुरुवार को हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान रक्षा बजट में करने जा रहा 100 अरब की बढ़ोतरी, भारत के लिए बड़ा खतरा?

पाकिस्तान सरकार अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट में करीब 100 अरब पाकिस्तानी रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) समर्थित सुधार कार्यक्रम के तहत अपना बजट तैयार कर रही है, जिसमें राजस्व में भारी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मालूम हो कि पाकिस्तान ने पिछले साल भारत के खिलाफ बड़ा युद्ध हारा है। पढ़ें पूरी खबर...

हरिद्वार में प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, फूट-फूट कर रोईं पत्नी अपर्णा

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा में विसर्जन किया गया। प्रतीक यादव का 13 मई को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया था। पढ़ें पूरी खबर...

तीसरे बच्चे पर 30,000, चौथे पर 40; जनसंख्या बढ़ाने के लिए सरकार लाई खास प्लान

आंध्र प्रदेश की चंद्र बाबू नायडू सरकार राज्य की जनसंख्या को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार ने तीसरा बच्चा पैदा करने वाले दंपत्ति को 30,000 और चौथा बच्चा पैदा करने वाले दंपति को 40,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की योजना बनाई है। बता दें, पिछले कुछ दशकों में उत्तर भारत के राज्यों की जनसंख्या तेजी के साथ बढ़ी है लेकिन दक्षिण भारत के राज्य इस मामले में पीछे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें