21 जून को छुट्टी नहीं, मेडिकल छात्रों की तगड़ी निगरानी; NEET में गड़बड़ी रोकने के लिए उपाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दोबारा होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर सरकार काफी ज्यादा एहतियात बरत रही है। इसको लेकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों की भी निगरानी की जा रही है। सरकार ने सख्त आदेश दिया है कि 21 जून को किसी भी छात्र को छुट्टी न दी जाए

NEET No leave to Medical Students on 21st June Government Order for Medical Colleges

दोबारा होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर सरकार काफी ज्यादा एहतियात बरत रही है। इसको लेकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों की भी निगरानी की जा रही है। सरकार ने सख्त आदेश दिया है कि 21 जून को किसी भी छात्र को छुट्टी न दी जाए, जब तक कि उसके पास कोई जायज वजह नहीं है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों को सलाह दी गई है कि वह अपने छात्रों पर निगरानी रखें। गौरतलब है कि पेपर लीक होने के चलते तीन मई को हुई नीट परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद रविवार को फिर से नीट का एग्जाम कराया जा रहा है।

पूरी तरह से सतर्कता
नीट के री-एग्जाम को लेकर काफी ज्यादा सतर्कता अपनाई जा रही है। भारत सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में कुछ ऐसे मामले आए हैं, जिसमें मेडिकल कॉलेज के छात्र संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए। इससे परीक्षा की शुचिता प्रभावित हुई थी। इसको देखते हुए सभी मेडिकल कॉलेज को यह निर्देश दिया जाता है कि सभी पूरी तरह से सतर्क रहें और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी होने से रोकें। मेडिकल स्टूडेंट्स को भी इस बारे में जानकारी दी जाए और उन्हें सतर्क किया जाए कि किसी गलत गतिविधि में शामिल होने का अंजाम क्या हो सकता है।

जायज वजह, तभी छुट्टी
सिर्फ इतना ही नहीं, सभी मेडिकल कॉलेजों को यह भी आदेश दिया गया है कि अपने छात्रों को 20 और 21 जून को छुट्टी न दें। केवल उन्हीं मामलों में छुट्टी दी जा सकती है, जब छात्र के पास इसके लिए जायज वजह हो और वह इसे जस्टिफाई कर सके। आदेश में कहा गया है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि नीट की परीक्षा सही ढंग से कराई जा सके। कहीं कोई छात्र छुट्टी का गलत फायदा उठाकर इसकी शुचित को प्रभावित न कर सके। इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेजों से एनटीए के साथ बेहतर समन्वय के लिए भी कहा गया है।

केवल आधिकारिक सूचनाओं पर करें भरोसा
इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को कहा कि उसने रविवार को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी), 2026 की पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और अभ्यर्थियों के अनुकूल तरीके से आयोजित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। एजेंसी ने कहाकि वह सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है और अफवाहें फैलाने वालों तथा पेपर लीक के झूठे दावों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, क्योंकि इनसे अभ्यर्थियों को बेवजह तनाव होता है। एनटीए ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे केवल एजेंसी की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और बिना पुष्टि वाले संदेशों पर ध्यान न दें।

इतनी होगी तैनाती
बयान में कहा गया है कि कुल 1,38,560 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी फीड की निगरानी राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर की जाएगी। इसमें कहा गया है कि परीक्षा को इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी से सुरक्षित रखने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं। एनटीए ने बताया कि परीक्षा के दिन की ड्यूटी के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों को तैनात किया गया है, हर परीक्षा कक्ष में दो पर्यवेक्षक होंगे और हर केंद्र पर 10 से ज्यादा अतिरिक्त परीक्षा कर्मचारी मौजूद रहेंगे। उसने कहाकि सीसीटीवी फीड की निगरानी करने और किसी भी तकनीकी समस्या को मौके पर ही हल करने के लिए सभी 5,440 केंद्रों पर एक केंद्र निगरानी अधिकारी (सीएसओ) तैनात किया गया है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News21 जून को छुट्टी नहीं, मेडिकल छात्रों की निगरानी; NEET में गड़बड़ी रोकने को उपाय