NDA Meeting PM Modi LIVE: आज संतोष और गर्व कि देश का भरोसा मजबूत किया; केंद्र में 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी

केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर NDA जश्न मना रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में तमाम भाजपा नेता और एनडीए के गठबंधन सहयोगी मौजूद हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाते हुए नजर आए।

NDA Meeting PM Modi LIVE: आज संतोष और गर्व कि देश का भरोसा मजबूत किया; केंद्र में 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी

In this screengrab from a video posted on June 10, 2026, Prime Minister Narendra Modi greets the gathering during the NDA conclave of ruling National Democratic Alliance (NDA) leaders, held to mark the completion of 12 years of the NDA government and PM Modi becoming India�s longest-serving elected prime minister, in New Delhi. (@NarendraModi/YT via PTI Photo)(PTI06_10_2026_000321B)

Upendra Thapak| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

NDA Meeting PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है, जो आजाद भारत के इतिहास में किसी के नाम नहीं है। सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने के मामले में पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हाथों से झालमुड़ी खाई। इस दौरान वहां पर तमाम नेता मौजूद थे। इसके बाद एनडीए साथियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज उन्हें संतोष और गर्व है कि एनडीए परिवार के रूप में उन्होंने देश विश्वास को आगे बढ़ाया है। इतना ही नहीं पीएम ने कहा कि देश की जनता लगातार सरकार के काम को देख रही है और सराह भी रही है।

केंद्र सरकार की इसी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में एनडीए के घटक दल और भाजपा के बड़े-बड़े नेता मौजूद हैं। इसके अलावा भाजपा की सरकार वाले राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्री यहां पर मौजूद है। उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी, असम सीएम हिमंत विस्बा सरमा समेत तमाम नेता मौजूद हैं।

NDA Meeting PM Modi LIVE: दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं संघर्ष कर रही हैं, लेकिन हम सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी

NDA Meeting PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज दुनिया के बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है तब भी 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल की है और पिछला क्वाटर तो, जो 31 मार्च को खत्म हुआ है, उसमें भी भारत की ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है। ये सफलता इतनी आसान नहीं है... हम आज दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।"

Share

NDA Meeting PM Modi LIVE: कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था: पीएम मोदी

NDA Meeting PM Modi LIVE: एनडीए नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "NDA के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता ये भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है। कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था। देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है, भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है और बड़ी ही चतुराई से धीमी विकास को एक नाम दिया था, 'हिंदू ग्रोथ रेट' यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम होना चाहिए था कांग्रेस ग्रोथ रेट। इस कांग्रेस ग्रोथ रेट में न सुशासन था, न नीति, न नीयत और ना निर्णय। पहली बार अटल जी के नेतृत्व में NDA सरकार आई तब जाकर हमें एक झलक दिखी कि विकास में गति कैसे आती है लेकिन दुर्भाग्य से 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर में और कांग्रेस के शिकंजे में फंस गया। विकास तो दूर की बात है, देश को कांग्रेस ने एक के बाद एक हजारों करोड़ों रुपये के घोटालों में घसीट दिया। देश का भाग्य फिर तब बदला जब 2014 में NDA की सरकार बनी। देश ने देखा कि जब नीयत, नीति और निर्णय तीनों एक साथ काम करते हैं तो विकास की गति कैसी होती है।"

Share

NDA Meeting PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 12 साल की सरकार के बाद उन्हें संतोष है कि NDA परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है।

NDA Meeting PM Modi LIVE: NDA नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "साल 2014 में जब NDA की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक नई आशा का उदय हुआ है। इस आशा का, इस उम्मीद का संरक्षण हम सभी का बहुत बड़ा दायित्व था। देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपने भरोसा हमें सौंपा था। मुझे आज संतोष है, गर्व है कि NDA परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है।"

Share

NDA Meeting PM Modi LIVE: देश की जनता स्थिर सरकार का काम देख रही है और प्रशंसा भी कर रही है।

NDA Meeting PM Modi LIVE: एनडीए के नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "...2014 के पहले के कई दशक बहुत अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे हुए थे। इसका देश को बहुत नुकसान भी उठाना पड़ा लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है। मैं आज देश की महान जनता को नमन करता हूं, जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं।"

Share

NDA Meeting PM Modi LIVE: चंद्रबाबू नायडू के प्रस्ताव का सभी ने किया समर्थन

NDA Meeting PM Modi LIVE: NDA नेताओं की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "सभी सहयोगियों ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव का समर्थन किया है और अपने विचार व अनुभव साझा किए हैं, जबकि अनुप्रिया पटेल ने औपचारिक रूप से पूरा प्रस्ताव हमारे सामने रखा है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इस प्रस्ताव का समर्थन करें, प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करें और इस प्रस्ताव को पारित करें।"

Share

NDA Meeting PM Modi LIVE: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

NDA Meeting PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री मोदी के केंद्र सरकार में रहते हुए 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होते जश्न में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उअनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “40 करोड़ भारतवासियों के स्वाभिमान हैं मोदी, आतंकवादियों को खत्म करने का नाम है मोदी, गरीब कल्याण और गरीबों के उत्थान का नाम है मोदी, वैश्विक पटल पर भारत के सम्मान का नाम है मोदी, देश की नई उड़ान का नाम है मोदी, महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा विकास के लिए आर्थिक मदद दी है तो मोदी जी ने हमारे प्रधानमंत्री वतन को सबसे आगे रखते हैं।”

Share

NDA Meeting PM Modi LIVE: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खिलाई पीएम मोदी को झाल मुड़ी

NDA Meeting PM Modi LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव में राजनीति का केंद्र बनी झालमुड़ी का जलवा एनडीए की बैठक में भी दिखाई दिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने हाथों से प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी दी। इस दौरान वहां पर कई नेता मौजूद थे।

Share

NDA Meeting PM Modi LIVE: एनडीए के सभी गठबंधन सहयोगी मौजूद

NDA Meeting PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री द्वारा सबसे ज्यादा समय तक पीएम रहने के उपलक्ष्य में भाजपा जश्न मना रही है। भारत मंडपम में आयोजित बैठक में एनडीए के सभी घटक दल मौजूद रहे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशNDA Meeting PM Modi LIVE: आज संतोष और गर्व कि देश का भरोसा मजबूत किया; केंद्र में 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी