Hindi NewsIndia NewsNaxals surrender in Dantewada girl marries to lovers dead body top 5 news
दंतेवाड़ा में नक्सलियों का सरेंडर, प्रेमिका ने प्रेमी की लाश से रचाई शादी; शाम की टॉप-5 खबरें

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का सरेंडर, प्रेमिका ने प्रेमी की लाश से रचाई शादी; शाम की टॉप-5 खबरें

संक्षेप:

ITBP ने अबूझमाड़ में अपना अहम बेस बनाकर छत्तीसगढ़ के घने और मुश्किल पहुंच वाले इलाके में एक साल का स्ट्रेटेजिक विस्तार पूरा कर लिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की प्रदेश और सभी जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

Nov 30, 2025 06:45 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ITBP ने अबूझमाड़ में अपना अहम बेस बनाकर छत्तीसगढ़ के घने और मुश्किल पहुंच वाले इलाके में एक साल का स्ट्रेटेजिक विस्तार पूरा कर लिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की प्रदेश और सभी जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों का सरेंडर; अबूझमाड़ में बना ITBP का अहम बेस
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के ताबूत में ITBP ने आखिरी कील ठोंकने का काम किया है। ITBP ने अबूझमाड़ में अपना अहम बेस बनाकर छत्तीसगढ़ के घने और मुश्किल पहुंच वाले इलाके में एक साल का स्ट्रेटेजिक विस्तार पूरा कर लिया है। इससे नक्सलियों का आखिरी बड़ा इंटरस्टेट मूवमेंट कॉरिडोर सील हो गया है। वहीं दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दंतेवाड़ा जिले में 37 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें से 27 पर 65 लाख रुपये का इनाम था। पढ़ें पूरी खबर

RLM की प्रदेश और जिला इकाइयां भंग, उपेंद्र कुशवाहा का कोर कमेटी बैठक में फैसला
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की प्रदेश और सभी जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल पार्टी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पांच सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है। समिति का संयोजक मदन चौधरी को बनाया गया है। सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, हिमांशु पटेल और आरके सिन्हा को सदस्य नामित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

नेतन्याहू ने राष्ट्रपति से मांगी माफी; भ्रष्टाचार केस में क्लीन चिट की कोशिश?
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के राष्ट्रपति से औपचारिक रूप से क्षमादान की मांग की है ताकि उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के लंबे मुकदमे को समाप्त किया जा सके। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि नेतन्याहू ने राष्ट्रपति भवन के कानूनी विभाग को क्षमादान का औपचारिक आवेदन सौंप दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे 'असाधारण अनुरोध' करार देते हुए स्वीकार किया कि इसके 'गंभीर और दूरगामी निहितार्थ'हैं। पढ़ें पूरी खबर

वॉट्सऐप, टेलीग्राम जैसे ऐप्स को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
वॉट्सऐप (WhatsApp) यूज करने का बदलने वाला है। भारत सरकार ने पॉप्युलर इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप्स जैसे वॉट्सऐप, टेलीग्राम, जियो चैट, सिग्नल और Arratai के संचालन के नियम को पूरी तरह बदल दिया है। दूरसंचार विभाग (DoT) के टेलीकम्यूनिकेशन साइबर सिक्योरिटी अमेंडमेंट रूल, 2025 के अनुसार सभी वॉट्सऐप अकाउंट को हर समय एक ऐक्टिव सिम कार्ड से जुड़ा रहना जरूरी है। सरकार के इस फैसले का मकसद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और स्पैम पर रोक लगाना है। पढ़ें पूरी खबर

आशिक की लाश से रचाई शादी, लड़की ने क्यों किया ऐसा फैसला
जिंदा रहते हुए तो लोग प्यार निभा नहीं पाते, मरने के बाद भला क्या निभाएंगे। लेकिन महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक लड़की ने ऐसा कर दिखाया है। वह भी अपने घरवालों के विरोध के बावजूद। असल में लड़की का प्रेमी दूसरी जाति का था। इसलिए घरवाले उसकी शादी का विरोध कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।