
धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा करवाने वाले छात्र आंदोलन पर संघ, भाजपा और सरकार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दो टूक संदेश दिया है कि प्रदर्शनकारी बच्चे देश विरोधी नहीं हैं। भागवत ने जेन जी और अल्फा को ईमानदार पीढ़ी बताया है।

GRWM Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन जी यानी नई पीढ़ी के बच्चों की भाषा में रमते जा रहे हैं। हाल के दिनों में मोदी के कई रील वीडियो में जेन जी के लिंगो का छिटपुट इस्तेमाल करते हुए उनसे जुड़ने की कोशिश हुई है।

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और बिक्री पर रोक लगा दी है। सरकार ने साफ किया है कि नकली पनीर की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

केंद्र सरकार ने गुजरात और राजस्थान में फैले चांदीपुरा वायरस से निपटने के लिए राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल (एनजॉर्ट) तैनात किया है। एनजॉर्ट की मदद के लिए आपातकालीन केंद्र भी एक्टिव किया गया है।
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कई छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। CID ने मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक बड़े फैसले में कहा है कि बहू की कमाई से बने मकान में लंबे समय से साथ रह रही सास को निकाला नहीं जा सकता है। केवल मालिकाना हक होने भर से साझा गृहस्थी का अधिकार खत्म नहीं हो जाता…
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2012 में ट्रेन में गैगरेप की पीड़िता को 3 लाख का मुआवजा देने के एनएचआरसी के निर्देश को सही ठहराया है। अदालत ने रेलवे की याचिका खारिज करते हुए कहा कि यात्रियों को सुरक्षा उसकी जिम्मेदारी है।
यूजीसी के कथित विवादित नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर राजपूत करणी सेना के प्रदर्शन के बाद एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। करणी सेना का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के कारण उसकी जान गई।
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों ने लाइ डिटेक्टर और ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने की मांग की है। इससे मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपियों की मांग पर अदालत ने सीबीआई से जवाब मांगा है।
दिल्ली पुलिस ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के दिल्ली आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई झड़प को लेकर भी FIR दर्ज की है। इसमें पुलिसकर्मियों पर हमला और उनके काम में बाधा डालने का आरोप लगाए गए हैं।