Hindi NewsIndia Newsnational conference mp muhammad ramzan chaudhary says jammu kashmir elections fair
'वोट चोरी' के आरोपों को NC के सांसद ने खारिज किया, बोले- कश्मीर में साफ-सुथरे चुनाव हुए

'वोट चोरी' के आरोपों को NC के सांसद ने खारिज किया, बोले- कश्मीर में साफ-सुथरे चुनाव हुए

संक्षेप:

चौधरी मोहम्मद रमजान ने कहा, ‘यहां सभी लोगों ने कहा कि चुनाव साफ सुथरे होने चाहिए। लेकिन मैं अपने राज्य की बात करूंगा। 2024 में जम्मू-कश्मीर में चुनाव हुए और यह इलेक्शन एकदम साफ-सुथरे थे। इस चुनाव के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार आई और कांग्रेस भी इस सरकार का हिस्सा है।’

Dec 01, 2025 04:23 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आरजेडी जैसे INDIA अलायंस के दल लगातार यह आरोप लगाते रहे हैं कि चुनावों में धांधली हो रही है। इन विपक्षी दलों की ओर से चुनावों में गड़बड़ी होने के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इन दलों का कहना है कि चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराने चाहिए। इसके अलावा चुनाव आयोग की ओर से SIR कराने को लेकर भी राजनीतिक दल सवाल उठा रहे हैं। लेकिन सोमवार को संसद में अलग ही माहौल दिखा। विपक्षी अलायंस के ही सहयोगी दल नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान ने कहा कि 2024 में जम्मू-कश्मीर में साफ-सुथरे चुनाव हुए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चौधरी मोहम्मद रमजान ने कहा, 'यहां सभी लोगों ने कहा कि चुनाव साफ सुथरे होने चाहिए। लेकिन मैं अपने राज्य की बात करूंगा। 2024 में जम्मू-कश्मीर में चुनाव हुए और यह इलेक्शन एकदम साफ-सुथरे थे। इस चुनाव के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार आई। दो-तिहाई बहुमत से बनी इस सरकार में कांग्रेस साथ है और कुछ अन्य लोग भी साथ हैं।' इस तरह चौधरी मोहम्मद रमजान ने चुनाव आयोग को इलेक्शन में धांधली के आरोपों से क्लीन चिट दे दी। इस पर अब तक विपक्षी दलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

निश्चित तौर पर चौधरी मोहम्मद रमजान का बयान विपक्ष के नैरेटिव को झटका देने वाला है। हरियाणा, महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को लेकर सीधे राहुल गांधी ही आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों राज्यों से बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काट दिए गए और फर्जी वोटरों को जोड़ा गया। इसके अलावा बिहार चुनाव में भी गड़बड़ी के आरोप कांग्रेस और आरजेडी लगातार लगा रहे हैं। अखिलेश यादव के भी ऐसे ही सुर रहे हैं। लेकिन उमर अब्दुल्ला के एक सांसद की ओर से दिए गए बयान ने पूरे मामले में विपक्ष के नैरेटिव को झटका दिया है। गौरतलब है कि उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब विपक्ष की ओर से SIR को लेकर संसद में हंगामा किया जा रहा है।

चुनावों को बताया सही, पर एक सवाल उठा दिया

हालांकि मोहम्मद रमजान ने यह सवाल जरूर उठाया कि जम्मू-कश्मीर की चुनी हुई सरकार के पास ज्यादा अधिकार नहीं हैं। उसकी बजाय ज्यादातर शक्तियां तो केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए उपराज्यपाल के पास हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।