Byelection Results 2026: बंगाल उपचुनाव की दोनों सीटें भाजपा ने जीतीं, तमिलनाडु में थलपति विजय का जलवा
Byelection Results 2026: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर दोनों ही सीटों पर बीजेपी का जादू चल गया है। नंदीग्राम सीट भाजपा जीत गई है और रेजीनगर में आगे है। तमिलनाडु की धारापुरम सीट विजय की पार्टी टीवीके ने जीत ली है। असम की नगांव लोकसभा सीट पर बीजेपी बड़ी जीत की ओर है।
Byelection Results 2026: पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा समेत कुल तीन राज्यों की 5 विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे साफ हो रहे हैं। बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट बीजेपी ने जीत ली है। तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर थलपति विजय की पार्टी टीवीके जीत गई है। असम की लोकसभा सीट नगांव में बीजेपी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी सीट पर एआईएनआर कांग्रेस के अशोक आनंद ने जीत दर्ज कर चुके हैं। नंदीग्राम और रेजीनगर की सीट इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे पश्चिम बंगाल के मौजूदा राजनीतिक रुख का अंदाजा मिलने की संभावना है, जहां भाजपा ने 15 साल तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को हटाकर सरकार बनाई है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के करीब 5.24 लाख मतदाताओं में से लगभग 80 प्रतिशत ने मतदान किया, जिसमें नंदीग्राम में 80.89 प्रतिशत और रेजीनगर में 80.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, मतदान के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथ स्तर पर अनियमितताओं और छिटपुट झड़पों के आरोप लगे थे। तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम और पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी सीट पर उपचुनाव करवाए गए थे। इसके अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं।
Bypoll Result Live: बीजेपी की जीत पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी
Bypoll Result Live: बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने विधानसभा उपचुनाव वाले राज्यों के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने साबित कर दिया है कि भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है। स्मृति ईरानी ने कहा, 'लोकतंत्र ने एक बार फिर भीड़तंत्र को जोरदार संदेश दिया है।'
Tamilnadu Byelection Result Live: धारापुरम सीट पर थलपति विजय की TVK जीती
Tamilnadu Byelection Result Live: तमिलनाडु की धारापुरम विधानसभा सीट से टीवीके उम्मीदवार पी. सत्यबामा को विजेता घोषित किया गया है। शुक्रवार को उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव अधिकारी से जीत का प्रमाणपत्र भी हासिल कर लिया।
Rejinagar Bypoll Result Live: रेजीनगर सीट भी भाजपा ने जीती
Rejinagar Bypoll Result Live: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने 75,816 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार शंखरव सरकर को 1,29,914 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद को 54,098 वोट मिले। बीजेपी को इस सीट पर कुल पड़े वोटों में करीब 63.14 फीसदी वोट हासिल हुए।
Nandigram Byelection Result Live: नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत
Nandigram Byelection Result Live: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हांसीरानी रथ ने रिकॉर्ड 1,22,753 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। हांसीरानी रथ को कुल 1,64,427 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 41,674 वोट हासिल हुए। सीपीआई के शांति गोपाल गिरि 5,779 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के अली मोहम्मद साबे मिराज खान को 1,607 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे।
Nandigram Byelection Result Live: नंदीग्राम में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में
Nandigram Byelection Result Live: एसपी अंगशुमान साहा ने बताया कि इलाके में 16 से ज्यादा कंपनियां तैनात हैं। इसके अलावा मतगणना केंद्र के अंदर भी एक कंपनी तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के आसपास के इलाकों और पुलिस थाना क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में प्रवेश करने वाले रास्तों पर भी चेकपोस्ट बनाए गए हैं। पुलिस को जिस भी इलाके से गड़बड़ी की आशंका को लेकर खुफिया जानकारी मिलेगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शांति बनाए रखने के लिए उपलब्ध सभी सुरक्षा बलों का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Nandigram Byelection Result Live: नंदीग्राम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Nandigram Byelection Result Live: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव के बाद की स्थिति पर एसपी अंगशुमान साहा ने कहा कि इलाके में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कई प्लाटून और टुकड़ियां तैनात हैं। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर क्विक रिएक्शन टीम (QRT) तैनात करने के साथ चेकपोस्ट और पिकेट भी बनाए हैं। पूरे इलाके की नियमित निगरानी की जा रही है। साहा ने कहा कि फिलहाल किसी भी संभावित गड़बड़ी को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। यहां के लोग समझदार हैं और पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
Rejinagar Bypoll Result Live: रेजीनगर की जीत पर शंखरव सरकार का बयान
Rejinagar Bypoll Result Live: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेजीनगर विधानसभा सीट से जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवार शंखरव सरकार ने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि कमल के निशान की है। उन्होंने इस जीत को श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. हेडगेवार को समर्पित किया। सरकार ने कहा कि बंगाल में उनकी कोई बड़ी राजनीतिक हैसियत नहीं है और वह इस जीत पर अपना व्यक्तिगत दावा नहीं करते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच काम कर रहे हैं और वह भी उनके साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं। वह अधिकारी के साथ खड़े हैं और उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं।
Bengal Bypoll Result Live: उपचुनाव पर शुभेंदु अधिकारी का बयान
Bengal Bypoll Result Live: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रेजीनगर उपचुनाव को लेकर कहा कि यह कोई नया रुझान नहीं, बल्कि पुराना सिलसिला है। उन्होंने कहा कि लोगों को डराया गया था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो बंगाली बोलने वाले मुसलमानों को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। यह दावा गलत साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सभी लोगों के लिए काम करती है और राष्ट्रवाद के साथ ‘वंदे मातरम’ की भावना को मजबूत करने में जुटी है। अब यह सोच मुख्यधारा का हिस्सा बन रही है। अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी, सीपीएम और विपक्षी दलों ने लोगों के बीच गलतफहमी पैदा की थी, लेकिन अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से लोगों का अनुभव बदल गया है।
Bengal Bypoll Result Live: दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीतेंगे: सुकांत मजूमदार
Bengal Bypoll Result Live: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त हासिल है। इस पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि इससे पता चलता है कि लोगों को पश्चिम बंगाल सरकार पर भरोसा है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज कर रही है।
Rejinagar Bypoll Result Live: रेजीनगर में लोगों ने बीजेपी को चुना: केया घोष
Rejinagar Bypoll Result Live: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में उपचुनाव के नतीजों पर बीजेपी नेता केया घोष ने कहा कि पार्टी शुरू से ही नंदीग्राम में जीत का दावा कर रही थी। रेजीनगर को लेकर उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों से मुंह मोड़ लिया है। घोष के मुताबिक, जनता समझ गई है कि बीजेपी ही उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी व्यक्ति के नाम या धर्म के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देती। इसी वजह से रेजीनगर के लोगों ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया है।
Bengal Bypoll Result Live: शुभेंदु अधिकारी बोले- हम दोस्त बन गए
Bengal Bypoll Result Live: कोलकाता में उपचुनाव के नतीजों पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जीत का इशारा करते हुए कहा, 'हम दोस्त बन गए।'
Nandigram Byelection Result Live: नंदीग्राम में बीजेपी का जीत का दावा
Nandigram Byelection Result Live: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हांसीरानी रथ ने दावा किया कि उन्हें 59 हजार वोटों की बढ़त मिलने की खबरें मिली हैं और उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि वह अपने संगठन, नेतृत्व और बीजेपी कार्यकर्ताओं की आभारी हैं, जिन्होंने दिन-रात मेहनत की है। हांसीरानी रथ ने यह भी दावा किया कि वह एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगी।
Nagaon Byelection Result Live: नगांव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर, 96 हजार से ज्यादा अंतर का आंकड़ा
Nagaon Byelection Result Live: असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना जारी रहने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर 96115 वोट की बढ़त बना ली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पूर्व आईएएस अधिकारी शर्मा को 383881 वोट मिले हैं, जबकि अजमल को 2,87766,वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शिवमोनी बोरा 53,624 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
Nandigram Byelection Result Live: नंदीग्राम में एक लाख करीब पहुंचा अंतर
Nandigram Byelection Result Live: नंदीग्राम सीट पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच वोटो का अंतर 1 लाख के आंकड़े को छूने वाला है। बीजेपी की हासीरानी रथ 132052 वोटों के साथ अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मिलन प्रधान से 98 हजार वोटों से आगे हैं। 15 राउंड में से 12 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।
Tamilnadu Byelection Result Live: दोनों सीटों पर विजय की ओर टीवीके
Tamilnadu Byelection Result Live: तमिलनाडु की दो आरक्षित विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में सत्तारूढ़ सी जोसेफ विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कषगम् (टीवीके) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही है। यद्यपि इस महत्वपूर्ण उपचुनाव को पंचकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन मुख्य मुकाबला टीवीके, अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच त्रिकोणीय संघर्ष में बदल गया है। उपलब्ध नवीनतम रुझानों के अनुसार, मदुरंतकम सीट पर अन्नाद्रमुक छोड़कर टीवीके में शामिल हुईं उम्मीदवार के. मरगथम कुमारवेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी द्रमुक के आई परांतमन पर 8,792 मतों की बढ़त बना ली है, जबकि धारापुरम सीट पर टीवीके की ही पी सत्यभामा ने द्रमुक की सुगन्या एस पर 5,486 मतों की बढ़त बना ली है, जबकि अन्नाद्रमुक उम्मीदवार एस कनिथा संपत भी होड़ में बनी हुई हैं।
Rejinagar Bypoll Result Live: रेजीनगर में ममता के उम्मीदवार की हो जाएगी जमानत जब्त?
Rejinagar Bypoll Result Live: रेजीनगर सीट पर ममता बनर्जी के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी का बुरा हाल है। पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने तक उन्हें केवल 2516 वोट मिले हैं। वहीं एजेयूपी के गुलाम नबी आजाद को 13600 वोट मिले हैं। बीजेपी के शंखराव सरकार 48 हजार वोट के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। दरअसल नामांकन के वक्त प्रत्याशी को एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। अगर किसी प्रत्याशी को 1/6 यानी 16.66 फीसदी से कम वोट मिलते हैं तो उसकी जमानत जब्त हो जाती है।
Bengal Bypoll Result Live: नंदीग्राम और रेजीनगर में बीजेपी की जबरदस्त बढ़त, लगातार बढ़ रहा अंतर
Bengal Bypoll Result Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव की शुक्रवार को जारी मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने नंदीग्राम और रेजीनगर क्षेत्रों में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। भाजपा ने मुर्शिदाबाद जिले की मुस्लिम बहुल रेजीनगर सीट पर अप्रत्याशित बढ़त हासिल की है। निर्वाचन आयोग के अनुसार यहां पांच दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी शाखाराव सरकार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के गुलाम नबी आजाद से 34,501 मतों से आगे हैं। आयोग के अनुसार सरकार को 48,101 वोट मिले हैं, जबकि एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे आजाद को 13,600 मत हासिल हुए हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी 2,516 मत के साथ तीसरे और कांग्रेस के अब्दुल्लाहिल काफी 2,407 मत के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उधर, पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट पर सात दौर की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ 49,922 मतों की भारी-भरकम बढ़त बनाए हुए हैं। हासिरानी रथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं।
Tamilnadu Byelection results LIVE: तमिलनाडु की दोनों ही सीटों पर टीवीके का बोलबाला
Tamilnadu Byelection results LIVE: तमिलनाडु की दोनों ही सीटों पर सीएम विजय की टीवीके ने बढ़त बना रखी है। मदुरंतकम सीट पर टीवेके की के कुमारवेल 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर डीएमके के परंतमेन हैं। धारापुरम सीट पर टीवीके की सत्याभामा पी 8 हजार वोटों से आगे हैं। यहां भी दूसरे नंबर पर डीएमके की सुगन्या एस हैं। धारापुरम में 23 में से 14 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।
Nagaon Byelection results LIVE: नगांव में बीजेपी 82 हजार वोटों से आगे
Nagaon Byelection results LIVE:नगांव सीट पर लगातार बीजेपी और एआईयूडीएफ के बीच फासला बढ़ता ही जा रहा है। बीजेपी के देवाशीष शर्मा अब मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल से 82 हजार वोटों से आगे हो गए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर कांग्रेस के सिबामोनी बोरा हैं।
Rejinagar Byelection results LIVE: रेजीनगर सीट पर तीसरे नंबर पर ममता के प्रत्याशी
Rejinagar Byelection results LIVE: रेजीनगर सीट पर ममता बनर्जी के प्रत्याशी रबीउल आलम चौधरी तीसरे नंबर पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आम जनता उन्नयन पार्टी के गुलाम नबी आजाद हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी शंखराव सरकार 34 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के अब्दुल्लाहिलल कैफी को केवल 2407 वोट मिले हैं। यहां 15 में से पांच राउंड की गिनती पूरी हुई है।