Hindi NewsIndia NewsNagpur Municipal Corporation elections upset over not getting ticket several bjp leader contesting as independents
गडकरी के गढ़ में बगावत, नागपुर में कई भाजपा नेता पार्टी के ही खिलाफ; क्या है वजह

गडकरी के गढ़ में बगावत, नागपुर में कई भाजपा नेता पार्टी के ही खिलाफ; क्या है वजह

संक्षेप:

नागपुर समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। नागपुर नगर निगम में 151 सीट हैं। भाजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि शिवसेना आठ सीट पर चुनाव लड़ रही है। अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 90 से अधिक सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Jan 02, 2026 10:13 am ISTNisarg Dixit भाषा
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी के वर्षों से 'वफादार' कई कार्यकर्ताओं ने टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है और अब आगामी नागपुर महानगरपालिका (NMC) चुनाव निर्दलीय लड़ने का फैसला किया है। उनका कहना है कि पार्टी से लंबे समय से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट न देने और उनकी जगह दलबदलुओं या बाहरी लोगों को टिकट देने से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल गया है और इसके चलते नागपुर में उनके इस्तीफे हुए हैं। नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह क्षेत्र है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नागपुर समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। नागपुर नगर निगम में 151 सीट हैं। भाजपा 143 सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि शिवसेना आठ सीट पर चुनाव लड़ रही है। अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 90 से अधिक सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस बिना किसी गठबंधन के सभी 151 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) 79 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व महापौर अर्चना देहांकर के पति विनायक देहांकर को वार्ड 17 से टिकट नहीं दिया गया, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे। हालांकि, उनकी पत्नी ने इस फैसले का विरोध किया और कहा कि वह केवल भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी और अपने पति का समर्थन नहीं करेंगी।

एक टीवी चैनल से विनायक देहांकर ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से इस वार्ड और निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हालांकि यह कांग्रेस का गढ़ था, फिर भी उन्होंने इस वार्ड में भाजपा को आगे बढ़ाने में मदद की।

उन्होंने कहा, 'पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे आश्वासन दिया था कि वार्ड 17 में उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देते समय पार्टी मेरे नाम पर विचार करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'

उन्होंने कहा, 'अगर पार्टी के किसी युवा कार्यकर्ता को टिकट दिया जाता तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन टिकट स्थानीय सदस्य को न देकर बागी सदस्यों (कांग्रेस से आए सदस्यों को और अन्य वार्ड के सदस्यों) को दिए गए। यह बहुत निराशाजनक था। इसलिए मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया।'

उन्होंने कहा, 'मैंने भारी मन से भाजपा से इस्तीफा दिया।' विनायक ने कहा कि उनकी पत्नी (भाजपा की राज्य पदाधिकारी) उनके इस फैसले से नाराज हैं।

इसी तरह, वार्ड 16 (डी) में वार्ड अध्यक्ष गजानन निशितकर को पार्टी द्वारा टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद लगभग 80 भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड अध्यक्ष गजानन निशितकर सहित इस्तीफा दे दिया। 'पीटीआई भाषा' से निशितकर ने कहा कि वह पिछले 30 वर्षों से भाजपा के साथ विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं और उन्होंने पार्टी के विकास में योगदान दिया है।

निशितकर ने कहा कि उन्हें 2017 के नगर निगम चुनावों में ही टिकट मिलना था, लेकिन पार्टी ने किसी और को मौका दिया और उन्होंने उस समय के फैसले का सम्मान किया।

उन्होंने कहा, 'इस बार भी मेरा नाम चुनाव में था, लेकिन टिकट किसी स्थानीय निवासी को नहीं बल्कि दूसरे वार्ड की एक महिला उम्मीदवार को मिला।' उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इस बात को लेकर उत्साहित थे कि वह चुनाव लड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

भाजपा के एक अन्य अनुभवी स्थानीय नेता और छह बार के पार्षद सुनील अग्रवाल भी वार्ड 14 से टिकट न मिलने के बाद आगामी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट एक महिला उम्मीदवार को दी गई।

उन्होंने कहा, 'मेरे समर्थकों का मानना ​​है कि अगर यह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होती तो कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन चूंकि यह अनारक्षित थी, इसलिए उनका मानना ​​है कि पार्टी को मुझे उम्मीदवार बनाना चाहिए था।'

इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े युवा उद्यमी और खिलाड़ी निनाद दीक्षित, महल क्षेत्र में स्थित वार्ड 22 से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जहां संघ का मुख्यालय भी स्थित है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।