वही महल इलाका और वैसा ही पैटर्न; नागपुर में 98 साल पहले हुआ था भीषण दंगा, पूरी कहानी

लाइव हिन्दुस्तान, नागपुर
Follow us on Google News
share

  • इस घटना की रिपोर्टिंग न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट जैसे अखबारों ने भी की थी, जो रिपोर्ट्स आज भी मौजूद हैं। उस दंगे का पैटर्न भी एकदम वही था, जैसे सोमवार को घटना हुई। हिंदू संगठनों के लोग लक्ष्मी पूजा के बाद शोभायात्रा निकाल रहे थे और दूसरे पक्ष से हमला बोल दिया गया। ऐसा ही सोमवार को भी हुआ।

वही महल इलाका और वैसा ही पैटर्न; नागपुर में 98 साल पहले हुआ था भीषण दंगा, पूरी कहानी

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार की शाम को औरंगजेब के नाम पर ऐसा बवाल मचा कि हालात बिगड़ गए। कारों को आग के हवाले कर दिया गया। दुकानें तोड़ी गईं और बलवा ऐसा मचा कि तीन डीसीपी स्तर के अधिकारियों समेत करीब एक दर्जन पुलिस वाले घायल हैं। 6 आम लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक आईसीयू में एडमिट हैं। इसके बाद से ही सरकार ऐक्टिव है और सुरक्षा बल फ्लैगमार्च कर रहे हैं। फिलहाल शांति है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण है। इस घटना के बाद नागपुर का इतिहास बताते हुए कई नेताओं ने कहा कि शहर में ऐसा कभी नहीं होता था। कुछ बाहरी तत्वों के चलते ऐसा हुआ है। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन प्यारे खान ने भी कहा कि नागपुर तो संतों की धरती है। यहां सभी की आस्था का सम्मान हुआ है और कभी ऐसी घटनाएं नहीं हुईं।

यह सही है कि बीते कई दशकों में नागपुर में ऐसे हालात नहीं देखे गए, जब दो समुदायों के लोगों में हिंसक झड़पें हुई हों। दंगा-फसाद में ऐसी स्थिति बनी हो। लेकिन करीब 100 साल पीछे जाएं तो नागपुर में एक भीषण दंगा हुआ था और वह इसी महल इलाके में हुआ था, जहां सोमवार को हिंसा भड़की। आज से ठीक 98 साल पहले 4 सितंबर 1927 को वह दंगा भड़का था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी और 180 लोग घायल थे। इस घटना की रिपोर्टिंग न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट जैसे अखबारों ने भी की थी, जो रिपोर्ट्स आज भी मौजूद हैं। उस दंगे का पैटर्न भी एकदम वही था, जैसे सोमवार को घटना हुई। हिंदू संगठनों के लोग लक्ष्मी पूजा के बाद शोभायात्रा निकाल रहे थे और उस पर दूसरे पक्ष से हमला बोल दिया गया।

ऐसा ही सोमवार को भी हुआ, जब औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग करते हुए कुछ संगठनों के लोग सड़कों पर उतरे थे। इसी दौरान मुस्लिम पक्ष से भी भीड़ जुट गई और शुरुआती झड़प के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। अब बात करते हैं 4 सितंबर, 1927 की। उस दिन महालक्ष्मी की शोभायात्रा हिंदू पक्ष निकाल रहा था। महल इलाके में जब शोभायात्रा पहुंची तो मुस्लिम पक्ष ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस विवाद बढ़ा तो खूनी हिंसा हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार हिंदुओं के घरों को टारगेट करते हुए भीषण हिंसा की गई। कुल 25 लोग मारे गए थे और 180 लोग बुरी तरह जख्मी हुए। यह दंगा इतना भीषण था कि रुक-रुक कर तीन दिन तक चलता रहा।

यह वह दौर था, जब आज विशाल रूप ले चुके आरएसएस की स्थापना को दो साल ही हुए थे। फिर भी आरएसएस के कार्यकर्ताओं का एक वर्ग नागपुर में था, जहां आज उसका मुख्यालय है। कहा जाता है कि दंगों के बीच में आरएसएस के कार्यकर्ता लाठी ही लेकर सड़कों पर उतरे और किसी तरह हमलावर भीड़ का मुकाबला किया था। इस घटना ने भी आरएसएस के प्रसार में अहम भूमिका अदा की। कहा जाता है कि इस दंगे के दौरान मुस्लिम पक्ष से संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के घर पर भी हमला किया गया था, लेकिन वह उस वक्त अपने घर पर नहीं थे। कुल 25 लोगों में 13 लोग आरएसएस से ही जुड़े थे, जिनकी दंगों में मौत हुई थी।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवही महल इलाका, वैसा ही पैटर्न; नागपुर में 98 साल पहले हुआ भीषण दंगा, पूरी कहानी