Hindi NewsIndia NewsMVA Split in Maharashtra Congress with Uddhav Sena Both NCP factions may fight Pune civic polls together
चाचा-भतीजा होंगे एक? आनन-फानन में कांग्रेस और उद्धव सेना क्यों हुए एकजुट; क्या MVA में पड़ गई फूट

चाचा-भतीजा होंगे एक? आनन-फानन में कांग्रेस और उद्धव सेना क्यों हुए एकजुट; क्या MVA में पड़ गई फूट

संक्षेप:

Maharashtra Politics: खबर है कि एनसीपी के दोनों गुट यानी चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार की एनसीपी पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ महानगर पालिका चुनाव के लिए एक साथ साथ आ सकते हैं।

Dec 26, 2025 12:34 am ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

Maharashtra Politics: पुणे नगर निगम (PMC) चुनाव से पहले महा विकास आघाड़ी (MVA) में बड़ी फूट सामने आती दिख रही है। खबर है कि एनसीपी के दोनों गुट यानी चाचा शरद पवार और भतीजे अजित पवार की एनसीपी पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ महानगर पालिका चुनाव के लिए एक साथ साथ आ सकते हैं। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक,पुणे महानगरपालिका चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच गुरुवार को सीट शेयरिंग पर बात भी हुई है। पता चला है कि शरद पवार की पार्टी ने 40 से 45 सीटें मांगी हैं जबकि अजित पवार की NCP 30 सीटें देने को तैयार है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सीटों पर आखिरी फैसला अजित पवार और सुप्रिया सुले करेंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस तरह MVA में स्थानीय स्तर पर एक तरह से टूट हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए MVA के दो घटक दलों यानी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) ने आनन-फानन में एक-दूसरे के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 जनवरी को होने वाले पुणे महानगरपालिका चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कांग्रेस ने शिवसेना (UBT) को औपचारिक प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुक्रवार को फाइनल होने वाली है। पुणे नगर निगम में कुल 41 वार्ड और 165 पार्षद सीटें हैं, जिन पर दोनों दलों के बीच समझौता होना है।

ये भी पढ़ें:पवार-ठाकरे करते रहे इंतजार, कांग्रेस ने दूसरे दल से कर लिया करार; नया साथी कौन?

MNS को भी मिल सकती हैं कुछ सीटें

सूत्रों का कहना है कि इस गठबंधन में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को भी कुछ सीटें दी जा सकती हैं। पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने MNS के साथ गठबंधन की संभावना भी टटोली थी। ऐसे में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और MNS के साथ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने साफ कर दिया है कि पार्टी अजित पवार गुट के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उनका कहना है कि ऐसा गठबंधन पार्टी के लंबे समय के हित में नहीं होगा। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अजित पवार ने कांग्रेस नेता को फोन कर पुणे में गठबंधन का ऑफर दिया था लेकिन कांग्रेस ने अजित पवार से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस 2017 वाली गलती को दोहराना नहीं चाहती

कांग्रेस नेताओं ने 2017 के PMC चुनाव का हवाला दिया, जब कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा था और 85 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बावजूद सिर्फ 10 सीटें जीत पाई थी।इस बार कांग्रेस उस गलती को दोहराना नहीं चाहती और मजबूत गठबंधन के जरिए चुनाव मैदान में उतरना चाहती है। हालांकि विपक्ष के सामने चुनौती भी है। हाल ही में बीजेपी ने अलग-अलग दलों के 22 पूर्व पार्षदों और पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल कर लिया है, जिससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को नए उम्मीदवार तलाशने पड़ रहे हैं।

Pune Municipal Election Both NCP Fraction may come together

कांग्रेस नेता मोहन जोशी ने बताया कि मुंबई में हुई पार्टी की कोर कमेटी बैठक में शिवसेना (UBT) के साथ गठबंधन का फैसला लिया गया है और सीट बंटवारे पर जल्द अंतिम सहमति बन जाएगी। अब आने वाले कुछ दिन यह तय करेंगे कि पुणे नगर निगम चुनाव में विपक्ष की अंतिम रणनीति क्या होगी।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।