LIVE UPDATES
रिफ्रेशLIVE| मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक? CCU में भर्ती कराया गया
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की तबियत नाजुक बनी हुई है। खबर है कि अखिलेश, पत्नी डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर चर्चाएं जारी हैं। दोनों उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर प्रचार में जुटे हुए हैं। 8 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है और 17 को मतदान होगा। पार्टी को 19 अक्टूबर को नया अध्यक्ष मिलेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार से जम्मू-कश्मीर दौरा शुरू कर रहे हैं। वह दो दिन केंद्र शासित प्रदेश में रहेंगे। उनके दौरे से पहले पुलिस व्यवस्था सतर्क है। हाल ही में पुलिस ने उधमपुर बस स्टैंड पर हुए धमकों का पर्दाफाश किया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की तबियत नाजुक बनी हुई है। खबर है कि अखिलेश, पत्नी डिंपल यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यादव के हेल्थ अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने इस संबंध में डॉक्टर से भी बात की है।
देश-दुनिया के बड़े अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
मुलायम सिंह यादव को सीसीयू में भर्ती किया गया
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी है। विशेषज्ञों की टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भरी उड़ान
भारतीय वायुसेना में सबसे हल्का 'प्रचंड' हेलीकॉप्टर शामिल हो गया है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उड़ान भरी। देखें वीडियो-
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh takes sortie in Light Combat Helicopter (LCH) ‘Prachand’ at Jodhpur airbase pic.twitter.com/0EKr4m6p6x
— ANI (@ANI) October 3, 2022
ईरान से चीन जा रहे विमान में बम की खबर
ईरान से चीन जा रहे विमान में बम की धमकी मिली है। खास बात है कि विस्फोटक की धमकी उस वक्त मिली, जब विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में था। खबर है कि सुरक्षा एजेंसियां विमान पर निगरानी रख रही हैं। हालांकि, अभी तक बम की पुष्टि नहीं हो सकी है।
भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ पहला स्वदेशी LCH
भारत का पहला स्वदेशी लाइल कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) जोधपुर में भारतीय वायुसेना में शामिल हो गया है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी मौजूद रहे।
#WATCH | The first indigenously developed Light Combat Helicopters (LCH) inducted into Indian Air Force at Jodhpur, in the presence of Defence minister Rajnath Singh and IAF chief Air Chief Marshal VR Chaudhari pic.twitter.com/sh3fqkTprg
— ANI (@ANI) October 3, 2022
गुरुग्राम हादसा: एक की मौत, दो को बचाया गया, एक मजदूर अब भी फंसा
हरियाणा के गुरुग्राम में एक इमारत गिर गई। अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने जानकारी दी कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था और तभी यह हादसा हुआ। मलबे में 4 मजूदर दब गए थे। खब है कि दो को बचा लिया गया है। जबकि, एक की मौत हो गई है। फिलहाल, एक अन्य मजदूर को बचाने का काम जारी है।
जम्मू-कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस
जम्मू-कश्मीर: खोर गली के मोंगरी से उधमपुर की ओर जा रही एक बस मानसर मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक की मौत हुई और दर्जनों घायल हुए हैं।
कनाडा में सालों से निशाने पर भारतीय, हिंसा में 'खालिस्तान' एंगल शामिल; विस्तार से पढ़ें
23 सितंबर 2022 को ही भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कनाडा में रहने वाले भारतीय नागरिकों और छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी थी। इस बात को करीब 10 दिन ही हुए हैं और ब्रैम्पटन में एक हिंदू ग्रंथ के नाम पर बने पार्क को निशाना बनाया गया। भारत की तरफ से इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया भी दी गई, लेकिन हिंसा का दौर यहां खत्म नहीं होता। अगर बीते कुछ महीनों या सालों पर गौर करें, तो कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों, हेट क्राइम यानी नफरत के चलते अपराध जैसी कई चीजों का सामना भारतीय नागरिकों या देश से जुड़ी चीजों को करना पड़ा है। (विस्तार से पढ़ें)
पीएम मोदी ने जाना मुलायम सिंह का हाल, अखिलेश यादव से की बात
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश से बात की और पिता का हालचाल जाना। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पीएम ने हर मदद के लिए मौजूद रहने का वादा किया है।
KCR की नई पार्टी का नाम क्या होगा? दशहरा पर ठीक 1,19 बजे होगा ऐलान
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय पार्टी के ऐलान के लिए तैयार हैं। खबर है कि वह दशहरा यानी 5 सितंबर को दोपहर ठीक 1.19 बजे पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। खास बात है कि वह लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी बैठकों को साल 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
सिंगर अल्फाज पर हमला करने वाला गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान विकी के तौर पर हुई है। पुलिस ने हरियाण के पंचकूला से गिरफ्तार किया है। फिलहाल, सिंगर का इलाज जारी है। उनपर मोहाली में हमला किया गया था।
Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 26वां दिन
अध्यक्ष पद पर चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। वायनाड सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में पदयात्री केरल के बाद अब कर्नाटक पहुंच गए हैं। नेता-कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 26वें दिन की शुरुआत की।
पंजाब पुलिस का आतंक पर प्रहार, आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
पंजाब पुलिस को सोमवार को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। खबर है कि रूपनगर पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है और कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। खबर है कि इसके जरिए राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने और टारगेट किलिंग की साजिश रची जा रही थी। (विस्तार से पढ़ें)