Hindi NewsIndia NewsMother suicide after killing her two year-old twins by pressing them with pillow
मां ने तकिए से गला घोंटकर 2 साल के जुड़वां बच्चों को मार डाला, फिर खुद बिल्डिंग से कूद गई नीचे

मां ने तकिए से गला घोंटकर 2 साल के जुड़वां बच्चों को मार डाला, फिर खुद बिल्डिंग से कूद गई नीचे

संक्षेप:

शुरुआती जांच से पता चला कि साई लक्ष्मी ने सुबह लगभग 4 बजे इमारत से कूदकर आत्महत्या की। इससे पहले, उसने अपने जुडवां बच्चों का तकिया से गला घोंटकर मार दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

Oct 14, 2025 12:29 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तेलंगाना के हैदराबाद में एक महिला ने मंगलवार तड़के अपने जुड़वां बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद तीन मंजिला इमारत से कूदकर उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 27 वर्षीय चल्लारी साई लक्ष्मी और उसके 2 साल के जुड़वां बच्चे चेतन कार्तिकेय और लश्याथा वल्ली के रूप में हुई है। यह परिवार बालानगर पुलिस थाना क्षेत्र के पद्मराव नगर फेज-1 में रहता था। लक्ष्मी और उनके पति अनिल आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के नुजिवीडू निवासी हैं। वे पद्मराव नगर में किराए के मकान में रहते थे।

शुरुआती जांच से पता चला कि साई लक्ष्मी ने सुबह लगभग 4 बजे इमारत से कूदकर आत्महत्या की। इससे पहले, उसने अपने जुडवां बच्चों का तकिए से गला घोंटकर मार दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्हें शक है कि घरेलू कलह के कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। लक्ष्मी के पिता को हिरासत में लेने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

नाबालिग से रेप मामले में 25 साल की जेल

दूसरी ओर, यूपी में बलिया की अदालत ने 8 साल की बच्ची के यौन शोषण के मामले में दोषी को 25 वर्ष कारावास की सजा सुनाई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की बच्ची का उसी थाना क्षेत्र के नेछुआडीह गांव के मन्नू भारती ने 16 दिसंबर 2023 को यौन शोषण किया था। इस मामले में बच्ची की मां की तहरीर पर मन्नू भारती के विरुद्ध यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। स्पेशल जज (पॉक्सो अधिनियम) प्रथम कांत की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलील सुनी। इसके बाद आरोपी मन्नू भारती को दोषी करार देते हुए उसे 25 वर्ष कारावास की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;