Hindi NewsIndia NewsMore Tragic Than US 25 percent Tariff is Trump Pakistan relation Congress MP Slams Modi Government
25 फीसदी टैरिफ से बड़ी त्रासदी ट्रंप का 'पाक प्रेम', कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार को घेरा

25 फीसदी टैरिफ से बड़ी त्रासदी ट्रंप का 'पाक प्रेम', कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार को घेरा

संक्षेप:

ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा के साथ पाक से तेल समझौते की भी घोषणा की। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि टैरिफ से बड़ी त्रासदी ट्रंप और पाक सरकार के बीच हो रही बातचीत है।

Thu, 31 July 2025 02:42 PMGaurav Kala नई दिल्ली, एएनआई
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। साथ ही पाकिस्तान के साथ तेल समझौता करने का ऐलान किया। ट्रंप के भारत और पाकिस्तान को लेकर दिए इन बयानों ने विपक्षी सांसदों को नया मुद्दा दे दिया है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने 25 फीसदी टैरिफ से बड़ी त्रासदी ट्रंप और पाक सरकार के बीच हो रही बातचीत को करार दिया। उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए गोगोई ने कहा, "पिछले दो दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप के बयानों से जो विदेश नीति दिख रही है, वह पूरी तरह विफल रही है। मैं मानता हूं कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को बदला जाना चाहिए। यही दोनों प्रधानमंत्री को सलाह देते हैं और आज हम इसके नतीजे भुगत रहे हैं।"

ट्रंप का 'पाक प्रेम' ज्यादा दुखदायी

गौरव गोगोई ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुई नई व्यापारिक डील भारत-अमेरिका संबंधों में एक और गिरावट का संकेत है। उन्होंने कहा, “ट्रंप ने कहा है कि वो पाकिस्तान के साथ एक तेल समझौता करेंगे, ताकि भविष्य में भारत पाकिस्तान से तेल खरीदे। ये बयान भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में नई गिरावट को दर्शाता है।”

ये भी पढ़ें:ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को मरी हुई बताया, रूस का नाम लेकर जमकर सुनाया
ये भी पढ़ें:ट्रंप की भाषा में बोले राहुल- भारत की अर्थव्यवस्था मर गई, मोदी और अडानी का काम

ट्रंप ने क्या कहा था

बुधवार रात ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माने की घोषणा की। इसके कुछ घंटों बाद उन्होंने पाकिस्तान के साथ एक साझा तेल विकास परियोजना की घोषणा की। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, "हमने पाकिस्तान के साथ एक डील की है, जिसके तहत अमेरिका और पाकिस्तान मिलकर वहां के बड़े तेल भंडार को विकसित करेंगे। हो सकता है कि एक दिन पाकिस्तान भारत को तेल बेचे!"

ट्रंप ने यह कदम भारत के साथ व्यापार घाटा और रूसी तेल की खरीद को लेकर उठाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अन्य देशों के साथ टैरिफ कम करने को लेकर चर्चा कर रहा है और जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।