
ना तो हिंदुओं का भला होगा न मुसलमानों का, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में क्या हुआ; शाम की टॉप-5 खबरें
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के लिए नींव डाले जाने पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत की प्रतिक्रिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-जी राम जी) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के लिए नींव डाले जाने पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत की प्रतिक्रिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-जी राम जी) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें...
ना तो हिंदुओं का भला होगा न मुसलमानों का, बंगाल में बाबरी मस्जिद पर क्या बोले मोहन भागवत
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के लिए नींव डाले जाने पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत की प्रतिक्रिया है। मोहन भागवत ने कहा कि यह एक सियासी साजिश है। बाबरी मस्जिद फिर से बनाने का विवाद वोटों के लिए खड़ा किया जा रहा है। मोहन भागवत ने कहा कि इससे ना तो हिंदुओं का भला होने वाला है और ना ही मुसलमानों का। मोहन भागवत से पूछा गया कि क्या सरकारी पैसे धार्मिक स्थल का निर्माण करना ठीक है? पढ़ें पूरी खबर
'जी राम जी’ विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; अब 125 दिनों का रोजगार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-जी राम जी) विधेयक, 2025 को मंजूरी दे दी है। इस तरह मनरेगा की जगह अब 'जी राम जी' कानून बन गया है। ग्रामीण परिवारों के लिए अब हर साल मजदूरी रोजगार गारंटी को 125 दिनों तक बढ़ा दिया गया है।पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भी BJP का परचम, शिवसेना-NCP के साथ 200 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के अब तक रुझानों में सत्तारूढ़ महायुति 214 स्थानीय निकायों में स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 118 निकायों में, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 59 निकायों में और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) 37 निकायों में आगे चल रही है। पढ़ें पूरी खबर
बहुत हुआ जागो मां, अब कोई सेक्युलर गाना गाओ; बंगाल में सिंगर पर हमले की कोशिश
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में एक इवेंट के दौरान सिंगर लग्नजिता चक्रवर्ती पर शख्स ने हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। महबूब मलिक नामक शख्स पर आरोप लगाया गया है कि वह कार्यक्रम के दौरान चक्रवर्ती से कह रहा था कि जागो मां गाना बहुत हो गया, अब सेक्युलर गाना गाओ। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उसने सिंगर को परेशान करना शुरू कर दिया। यह इवेंट पूर्वी मिदनापुर के भगवानपुर इलाके में स्थित एक प्रावइेट स्कूल में आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर
'भारतीय टीम' के लिए खेला पाकिस्तान का नेशनल खिलाड़ी, लहराया तिरंगा
पाकिस्तान कबड्डी फेडरेशन (पीकेएफ) ने एक बड़े विवाद के बाद जनरल काउंसिल की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। यह विवाद पाकिस्तान के लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत से जुड़ा है, जो बहरीन में आयोजित एक निजी कबड्डी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की जर्सी पहनकर खेलते और भारतीय झंडा लहराते नजर आए। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे पाकिस्तान में व्यापक आक्रोश फैल गया है। पढ़ें पूरी खबर





