Hindi NewsIndia NewsModi spoke to Trump after Putin visit to India know what issues were discussed
ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस; पुतिन की भारत यात्रा के बाद पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात

ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस; पुतिन की भारत यात्रा के बाद पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात

संक्षेप:

गुरुवार को मोदी और ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की तथा व्यापार, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

Dec 11, 2025 09:39 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। गुरुवार को दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की तथा व्यापार, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान दोनों नेता साझा चुनौतियों से निपटने और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया गया कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के निरंतर मजबूत होने की सराहना की। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के साझा प्रयासों में तेजी बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा, रक्षा एवं सुरक्षा तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने पर भी चर्चा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई। हमने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता तथा समृद्धि के लिए साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की और हर क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के निरंतर मजबूत होने पर संतोष जताया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को और मजबूत करने के संयुक्त प्रयासों में गति बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। बातचीत के अंत में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप आपस में निरंतर संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।