FCRA बिल जेपीसी को भेजने की तैयारी! सरकार ने दिए बड़े संकेत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विपक्षी दलों और कई राज्य स्तरीय नेताओं के भारी विरोध के बाद सरकार ने यह कदम उठाने के संकेत दिए हैं, हालांकि विपक्ष इस विधेयक को पूरी तरह वापस लेने पर अड़ा हुआ है।

Modi Government FCRA JPC
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल के साथ संसद NDA की संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' में शामिल होने पहुंचे।

केंद्र सरकार विवादित विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (FCRA Amendment Bill, 2026) को संसद में आगे बढ़ाने से पहले विस्तृत समीक्षा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में न तो FCRA बिल और न ही परिसीमन बिल (Delimitation Bill) को कार्यसूची में शामिल किया गया था।

विपक्षी दलों और कई राज्य स्तरीय नेताओं के भारी विरोध के बाद सरकार ने यह कदम उठाने के संकेत दिए हैं, हालांकि विपक्ष इस विधेयक को पूरी तरह वापस लेने पर अड़ा हुआ है।

संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से प्रयास तेज हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) से मुलाकात की है। इससे पहले, रिजिजू लगातार विपक्षी नेताओं से भी संपर्क साध रहे थे, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाई जा सके।

जहां एक तरफ सरकार FCRA बिल को संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने का विकल्प देख रही है, वहीं विपक्षी दल इस पर राजी नहीं हैं। विपक्ष का स्पष्ट कहना है कि बिल को सिर्फ समीक्षा के लिए भेजना काफी नहीं है, बल्कि सरकार को इसे पूरी तरह से वापस करना होगा।

क्या है FCRA संशोधन विधेयक 2026 और विवाद?

यह विधेयक 25 मार्च 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था, लेकिन अलग-अलग हितधारकों और सामाजिक संगठनों के कड़े विरोध के बाद इसे रोक दिया गया था। उनकी मुख्य चिंता हैं- विदेशी फंडिंग के नियमों को कड़ा करना; धारा 15 (Section 15) को निरस्त करने की मांग।

DMK, NCP और ईसाई संगठनों का कड़ा रुख

विधेयक का विरोध केवल पारंपरिक विपक्षी दलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दलों ने भी इस पर सवाल उठाए हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा कि सांसद पी. विल्सन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बिल को वापस लेने और मौजूदा कानून की धारा 15 को निरस्त करने की मांग की है।

परिसीमन विधेयक पर केंद्र सरकार को द्रमुक के समर्थन की जरूरत हो सकती है, ऐसे में FCRA बिल पर DMK का रुख सरकार के लिए महत्वपूर्ण है।

NCP (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि हर विदेशी फंडिंग को हमेशा शक की निगाह से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को या तो इसे वापस लेना चाहिए या जेपीसी के पास भेजना चाहिए।

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा और प्रमुख ईसाई सामाजिक संगठनों ने भी केंद्र सरकार से इस विधेयक को जेपीसी को सौंपने की अपील की है।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsFCRA बिल जेपीसी को भेजने की तैयारी! सरकार ने दिए बड़े संकेत