Hindi NewsIndia NewsModi friend Doland again gave a shock Congress taunts govt on Trump tariff threat
मोदी के दोस्त ‘डोलांड’ ने फिर दिया झटका, गले मिलने का क्या फायदा; टैरिफ की धमकी पर कांग्रेस का तंज

मोदी के दोस्त ‘डोलांड’ ने फिर दिया झटका, गले मिलने का क्या फायदा; टैरिफ की धमकी पर कांग्रेस का तंज

संक्षेप:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि भारत रूस से बहुत ज्यादा तेल खरीदता है और इसीलिए अमेरिका भारत पर और अधिक टैरिफ लगाएगा। इसके बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा है।

Mon, 4 Aug 2025 11:19 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद अब एक बार फिर धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि भारत रूस से व्यापार कर जंग में उसकी मदद कर रहा है और इसीलिए वे आने वाले दिनों में भारत पर और अधिक टैरिफ लगाएंगे। हालांकि भारत ट्रंप की इन धमकियों पर भारत ने स्पष्ट जवाब दे दिया है। भारत ने कहा है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कांग्रेस ने ट्रंप के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि बार-बार गले मिलने और हाथ मिलाने के बावजूद प्रधानमंत्री के इस दोस्त ने भारत एक और झटका दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि पीएम विदेश नीति मजबूत करने की बजाय अपनी छवि मजबूत करने में लगे हैं और ट्रंप की यह धमकी उसी का नतीजा है।

जयराम रमेश ने किया पोस्ट

जयराम रमेश ने पोस्ट में लिखा, “हाउडी मोदी के लिए इतना कुछ। नमस्ते ट्रंप के लिए इतना कुछ। अब की बार ट्रंप सरकार के लिए इतना कुछ। भाजपा सांसदों ने नरेंद्र मोदी को भारत का ट्रंप कार्ड बताया। इतनी बार गले मिलने, हाथ मिलाने और जबरदस्त दोस्ती के बावजूद, "मेरे दोस्त डोलांड" ने एक और झटका दिया है।”

जयराम रमेश ने आगे कहा कि भारत पर टैरिफ बढ़ाए जा रहे हैं और ट्रेड डील को लेकर भी बातचीत आगे नहीं बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “लेकिन आसिम मुनीर, जिसके भड़काऊ बयानों के बाद पहलगाम हमला हुआ, उसे वाइट हाउस में लंच पर बुलाया जाता है। ऐसा तब होता है जब विदेश नीति देश के हित के बजाय छवि निर्माण पर केंद्रित हो जाती है।”

ट्रंप ने फिर दी धमकी

उससे पहले ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ पर एक पोस्ट में लिखा कि वे भारत पर लगाए गए टैरिफ में और इजाफा करेंगे। ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “भारत ना सिर्फ रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहा है, बल्कि भारी मुनाफा कमाने के लिए खुले बाजार में बेच भी रहा है। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि रूसी युद्ध मशीन की वजह से यूक्रेन में कितने लोग मर रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में वे भारत पर टैरिफ बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें:जो जरूरी होगा वो करेंगे, ट्रंप की धमकियों से नहीं डरा भारत; रूसी तेल पर खोली पोल
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने भारत को दे दी धमकी, करने वाले हैं टैरिफ में भारी इजाफा; इस बात पर उखड़े
ये भी पढ़ें:होंठ जैसे मशीनगन हो... 27 साल की सेक्रेटरी की तारीफ में क्या कह गए ट्रंप, बवाल

भारत ने खोली पोल

वहीं भारत ने यह बयान सामने आने के तुरंत बाद अमेरिका और पश्चिमी देशों को दो टूक जवाब दे दिया है। भारत ने कहा है कि रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को निशाना बनाना पूरी तरह अनुचित और बेबुनियाद है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि जब यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ तो पारंपरिक तेल आपूर्तियां यूरोप की तरफ मोड़ दी गईं, जिसकी वजह से भारत को विकल्प के तौर पर रूस से तेल मंगाना पड़ा। उस समय अमेरिका ने खुद भारत के इस कदम का समर्थन किया था ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनी रहे। भारत ने रूसी तेल पर अमेरिका की दोहरी नीतियों की भी पोल खोली। वहीं भारत ने यह भी कहा है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।