कैबिनेट फेरबदल में 2 मंत्रियों की सीट पक्की, टीम मोदी में मिल सकती हैं ये जगहें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल कब तक होगा, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। नए सदस्यों की एंट्री, पुराने सदस्यों के पद बदलने को लेकर लंबे समय से सिर्फ अटकलों का दौर जारी है।

Cabinet Reshuffle
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। (PTI Photo/Ravi Choudhary)

केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल को लेकर अब तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद चर्चाएं जोरों पर हैं कि NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटक अलायंस इससे जुड़ा ऐलान कर सकता है। खास बात है कि इस संभावित फेरबदल में 2 मंत्रियों की एंट्री पक्की नजर आ रही है।

नए मंत्रिमंडल में किन नेताओं को शामिल किया जाएगा, इसे लेकर अभी सिर्फ अटकलों का ही दौर चल रहा है। पहले कहा जा रहा है कि जुलाई में इसे लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है, लेकिन अब तक सत्तारूढ़ गठबंधन के किसी भी दल ने कुछ नहीं कहा है।

दो मंत्रियों की एंट्री पक्की

हाल ही में मंत्री पदों में कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं। इनमें ताजा मामला शिक्षा मंत्री का है। दिल्ली में हुए आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद इस मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रल्हाद जोशी को दी गई थी। इनके अलावा अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू इस्तीफा दे चुके हैं।

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं को उम्मीदवार नहीं बनाया गया था। संभावनाएं जताई जा रहीं हैं कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी बिट्टू को राज्य में चुनाव संबंधी अहम जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि, इसे लेकर पार्टी ने औपचारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

दो और मंत्रियों का कार्यकाल होने वाला है पूरा

दो केंद्रीय मंत्रियों हरदीप पुरी और बी एल वर्मा का राज्यसभा में कार्यकाल नवंबर में समाप्त होगा। अब यह देखना होगा कि उच्च सदन के लिए उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में शीर्ष नेतृत्व क्या फैसला करता है। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले भी वह मई 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के गठन से पहले इस पद पर रह चुके हैं।

किसकी हो सकती है एंट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली टीम में किस नेता की एंट्री होगी, यह अब तक साफ नहीं है। पीटीआई भाषा ने सूत्रों के हवाले से जून में बताया था कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए इन तीन राज्यों के और प्रतिनिधियों को मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिलने की संभावना है। एजेंसी के मुताबिक, सरकार से हटाए जाने वाले कुछ मंत्रियों को राज्यपाल पद की जिम्मेदारी दिए जाने की भी संभावना है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकैबिनेट फेरबदल में 2 मंत्रियों की सीट पक्की, टीम मोदी में मिल सकती हैं ये जगहें