बिल गेट्स पर घटिया वैक्सीन बांटने के आरोप, कांग्रेस पर हमलावर हुए मणिशंकर; टॉप-5 न्यूज

Feb 16, 2026 06:33 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के एनजीओ के ऊपर घटिया किस्म को वैक्सीन को सप्लाई करने का आरोप लगा है। रूसी अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि फाउंडेशन ने जानबूझकर सरकार के दवाब में ऐसा किया और बेहतर वैक्सीन को लोगों  की पहुंच से दूर रखा।

बिल गेट्स पर घटिया वैक्सीन बांटने के आरोप, कांग्रेस पर हमलावर हुए मणिशंकर; टॉप-5 न्यूज

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के ऊपर दुनिया भर में घटिया वैक्सीन सप्लाई करने का आरोप लगा है। रूसी अधिकारी ने दावा किया है कि गेट्स के एनजीओ ने घटिया टीकों को प्रमोट किया और बेहतर विकल्पों को जानबूझकर जनता की पहुंच से दूर रखा है। गेट्स पर यह आरोप ऐसे समय में लगाए जा गए हैं, जब वह भारत यात्रा पर हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व सांसद मणिशंकर अय्यर अपनी ही पार्टी के ऊपर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल से लेकर शशि थरूर पर निशाना साधा है।

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ...

बेहतर टीकों को रोका, घटिया वैक्सीन थोपी; बिल गेट्स पर सनसनीखेज आरोप कौन लगाया?

क्या बिल गेट्स का फाउंडेशन सचमुच दुनिया के टीकाकरण को कंट्रोल कर रहा था? रूसी अधिकारी किरिल दिमित्रिएव ने अब जो खुलासा किया है, वह पूरी वैक्सीन इंडस्ट्री को हिला देने वाला है। आरोप है कि घटिया टीकों को प्रमोट किया गया, बेहतर विकल्पों को जानबूझकर रोका गया, और सब कुछ फंडिंग, मीडिया और सरकारी दबाव के जरिए। दिमित्रिएव के आरोप के बाद अब कई सवाल उठने लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

उनसे नहीं हमारा संबंध... मणिशंकर अय्यर के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे। कांग्रेस ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इस अनुभवी नेता का पार्टी से कोई संबंध नहीं है और वह पूरी तरह से अपनी व्यक्तिगत क्षमता में बोलते और लिखते हैं। पार्टी ने यह भी दावा किया कि केरल की जनता अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह शासन के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को इस दक्षिणी राज्य में फिर से सत्ता में लाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

राहुल गांधी के पास न जनमत और न... कांग्रेस में जारी उठा पटक के बीच BJP का तंज

कांग्रेस पार्टी के लिए सोमवार का दिन उलझनों भरा रहा। मणिशंकर अय्यर जैसे नेता ने पार्टी हाई कमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, तो वहीं असम के पूर्व भूपेन बोरा अध्यक्ष ने भी पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने पार्टी हाई कमान पर उन्हें नजर अंदाज करने का आरोप लगाया था। इस उठा पटक के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व के ऊपर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। भाजपा की तरफ से राहुल गांधी को एक 'असफल वंशज' करार देते हुए कहा गया कि उन पर न तो उनकी पार्टी के नेताओं को भरोसा है और न ही उनके सहयोगियों को भरोसा है। पढ़ें पूरी खबर…

भारत से दूरी बनाना हमारी गलती; जयशंकर के सामने जर्मन विदेश मंत्री का कबूल नामा

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने भारत को लेकर यूरोप की रणनीति में की गई गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने माना कि यूरोप ने उस वक्त गलती की थी, जब उसने उभरती वैश्विक शक्तियों को केवल ब्रिक्स देशों के ढांचे में होने की वजह से दूरी बनाई थी। उन्होंने कहा कि यह तरीका गलत था, इस नीति की वजह से भारत जैसे देशों के साथ अनावश्यक रूप से दूरी बन गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

बलूच विद्रोहियों ने कैद किए पाक के सैनिक, शहबाज सरकार को दिया 7 दिन का वक्त

पाकिस्तानी सरकार के दोहरे रवैये और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के खिलाफ अलगाववादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शहबाज शरीफ की सरकार को सात दिन का अल्टिमेटम दिया है। बीएलए ने दावा किया है पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के कम से कम सात जवान उनके कब्जे में हैं। अगर एक सप्ताह के अंदर इनकों लेकर बातचीत नहीं की गई और बलोच नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो कैद किए गए जवानो को मार दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।