Hindi NewsIndia NewsMexico tariffs on India 50 percent Donald Trump india relations
ट्रंप को खुश करने के लिए भारत को दिया झटका? इस देश ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ

ट्रंप को खुश करने के लिए भारत को दिया झटका? इस देश ने लगाया 50 फीसदी टैरिफ

संक्षेप:

Mexico Tariff on India: इस विधेयक में प्रस्तावित आयात शुल्क पांच प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक रखे गए हैं। इसके पहले अगस्त में अमेरिका ने भी भारत से आयातित उत्पादों पर सीमा शुल्क को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था।

Dec 12, 2025 05:55 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मेक्सिको की संसद ने भारत, चीन, ब्राजील एवं कई अन्य देशों से आयातित वस्तुओं पर उच्च शुल्क लगाने का प्रावधान करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दे दी है। मेक्सिको के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) नहीं करने वाले देशों पर ही इस विधेयक के प्रावधान लागू होंगे। यह विधेयक एक जनवरी, 2026 से लागू होने वाला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेक्सिको की संसद के उच्च सदन सीनेट ने बुधवार को इस विधेयक को मंजूरी दी। इसके पहले निचला सदन भी इसे स्वीकृति दे चुका था। राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम ने सितंबर में इस विधेयक को संसद के समक्ष पेश किया था। इसमें 1,463 उत्पादों और एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में शुल्क संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था। इनमें वाहन कलपुर्जा, हल्के वाहन, प्लास्टिक, खिलौने, वस्त्र, फर्नीचर, जूते, कपड़े, एल्यूमिनियम और कांच शामिल हैं।

इस विधेयक में प्रस्तावित आयात शुल्क पांच प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक रखे गए हैं। इसके पहले अगस्त में अमेरिका ने भी भारत से आयातित उत्पादों पर सीमा शुल्क को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था।

मेक्सिको के नए कानून से प्रभावित होने वाले देशों में भारत भी शामिल है। वर्ष 2023 में भारत मेक्सिको का नौंवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा था। इस वर्ष भारत और मेक्सिको के बीच कुल व्यापार 10.58 अरब डॉलर का था।

हालांकि इस कानून की सबसे अधिक मार चीन के साथ व्यापार पर पड़ेगी। मेक्सिको सरकार का मानना है कि इस कदम से हर साल लगभग 3.8 अरब डॉलर की अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगी।

क्या ट्रंप को खुश करना चाह रहा है मेक्सिको

ये घटनाक्रम ऐसे समय पर हुए हैं, जब राष्ट्रपति शीनबाम घरेलू उत्पादन बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, विश्लेषकों की तरफ से यह भी कहा जा रहा है कि फैसला ट्रंप को खुश करने की कोशिश नजर आ रहा है। दरअसल, अमेरिका ही मेक्सिको का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है और वॉशिंगटन की तरफ से दोनों देशों के बीच चल रहे ट्रेड एग्रीमेंट की समीक्षा की जानी है।

खास बात है कि इससे पहले मेक्सिको ने चीनी सामान पर टैक्स बढ़ाया था। इधर, ट्रंप लगातार शीनबाम सरकार को घेर रहे हैं। ट्रंप ने मेक्सिको में बनने वाले स्टील और एल्युमिनियम पर 50 प्रतिशत ड्यूटी लगाने की चेतावनी दी है। साथ ही ओपियोइड फेंटानिल के अमेरिका में आने से रोकने में असफल रहने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। इस सप्ताह ही ट्रंप ने मेक्सिको को 5 फीसदी अतिरिक्त शुल्क की चेतावनी दे दी। उन्होंने मेक्सिको पर 1944 की डील के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।