पीएम मोदी का वीडियो हटाने के मामले में बैकफुट पर मेटा, मांगी माफी, बोला- गलती हो गई

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पीएम मोदी का वीडियो पांच घंटे के लिए हटाए जाने के मामले में मेटा ने माफी मांग ली है। मेटा के चीफ ग्लोबल ऑफिसर जोएल कैपलान ने दिन में हुई एक मीटिंग के दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से माफी मांगी  और कहा है कि गलती हो गई।

Meta Officer Apologised to Minister for the error Restricting PM Modi Video
पीएम मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मंत्री से मांगी माफी

पीएम मोदी का वीडियो पांच घंटे के लिए हटाए जाने का विवाद बढ़ गया है। सरकार की ओर से माफी मांगने की चेतावनी देने के बाद मेटा के अधिकारियों ने बुधवार को भारतीय अधिकारियों और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और माफी मांगी और साफ किया कि गलती हो गई। इससे पहले, खुद डीपफेक और बाल यौन शोषण सामग्री मामले में मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी थी। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया की वेबसाइट्स चलाने वाली कंपनी मेटा के चीफ ग्लोबल ऑफिसर जोएल कैपलान ने दिन में पहले हुई एक मीटिंग के दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से माफी मांगी है। मेटा के एक बयान में कैपलान के हवाले से कहा गया, “मैंने पीएम मोदी की पोस्ट को रोकने में हुई गलती के लिए मेटा की तरफ से मंत्री से माफी मांगी।”

यह मीटिंग और माफी तब आई जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद और आईटी पर पार्लियामेंट्री कमिटी के हेड निशिकांत दुबे ने कहा कि मेटा चीफ मार्क जकरबर्ग के पास पीएम मोदी का वीडियो हटाने के लिए माफी मांगने के लिए तीन दिन हैं और ऐसा न करने पर स्टैच्युटरी इम्युनिटी वापस लेने की बात की थी। केंद्र सरकार ने 28 जुलाई को मोदी के पोस्ट के बाद मेटा के टॉप ग्लोबल अधिकारियों को बुलाया था। इस पोस्ट में मोदी ने भारतीय युवाओं को संबोधित किया था और पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया था। इस पोस्ट को प्लेटफॉर्म पर कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। दुबे ने कहा था कि यह पोस्ट रात 12.30 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच उपलब्ध नहीं थी। यह विवाद पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बड़े पैमाने पर छात्रों के विरोध के बीच इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद हुआ था। वैष्णव से मिलने के अलावा, कपलान और उनके साथियों ने आईटी सेक्रेटरी एस कृष्णन के साथ भी एक अलग मीटिंग की।

माफी मांगने के लिए तीन दिन दिए थे

संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के प्रमुख मार्क जकरबर्ग को माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया था और ऐसा नहीं होने पर उन्हें प्राप्त छूट वापस लेने की चेतावनी दी। छूट वापस लिए जाने का अर्थ यह होगा कि मेटा के मंचों पर आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने पर एफआईआर दर्ज हो सकती है और अभियोजन शुरू हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव को लिखे पत्र में, लोकसभा सचिवालय की एक निदेशक ने कहा था कि समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस वीडियो को फेसबुक से 5-6 घंटे तक हटाए जाने के मामले को बहुत गंभीरता से लिया है, जिसमें उन्होंने परीक्षा से जुड़े विवादों और प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बारे में छात्रों और 'जेन जी' को संबोधित किया था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।