Hindi NewsIndia NewsMehbooba Mufti daughter Iltija lodge FIR against Nitish Kumar over burqa row
नीतीश के खिलाफ महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दर्ज कराई शिकायत, बुर्का खींचने पर बढ़ा बवाल

नीतीश के खिलाफ महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दर्ज कराई शिकायत, बुर्का खींचने पर बढ़ा बवाल

संक्षेप:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला का बुर्का खींचने का मामला बढ़ता जा रहा है। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Dec 19, 2025 05:09 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, श्रीनगर
share Share
Follow Us on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला का बुर्का खींचने का मामला बढ़ता जा रहा है। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इल्तिजा ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखी है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि मुस्लिम महिला का नकाब जबरन हटाकर उसके सम्मान से खिलवाड़ करने पर कोठी बाग पुलिस थाने में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस को टैग करते हुए इस मामले का संज्ञान लेने की गुजारिश भी की है। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर नीतीश कुमार की काफी आलोचना हो रही है।

साथ ही इल्तिजा ने हिजाब और नकाब की तरफदारी भी की है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शिकायत की कॉपी भी लगाई है। अपनी शिकायत में इल्तिजा ने लिखा है, ‘डियर सर, मैं आपका ध्यान एक घृणास्पद घटना की तरफ खींचना चाहती हूं। इससे मुस्लिमों खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं को खासा कष्ट पहुंचा है।’ इसके बाद उन्होंने घटना का विवरण देते हुए लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम लोगों की मौजूदगी में युवा मुस्लिम डॉक्टर के चेहरे से हिजाब खींचने की कोशिश की। पीडीपी नेता ने आगे लिखा है कि यह इसलिए और भी शर्मनाक है क्योंकि इस वाकए के दौरान वहां मौजूद बिहार के डिप्टी सीएम आदि लोग हंस रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:फिनाइल काम आएगा, गिरिराज ने नीतीश को किया सपोर्ट तो भड़कीं महबूबा की बेटी
ये भी पढ़ें:हिजाब विवाद पर जम्मू के सीएम को क्यों याद आईं महबूबा मुफ्ती, नीतीश पर भी सवाल
ये भी पढ़ें:जहन्नुम में जाए…हिजाब विवाद के बीच नीतीश के बचाव में क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री

इससे पहले पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने गिरिराज सिंह की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। इल्तिजा मुफ्ती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहाकि इस आदमी के गंदे मुंह को साफ करने के लिए सिर्फ फिनाइल ही काम आएगा। हमारी मुस्लिम माताओं और बहनों के हिजाब और नकाब को छूने की हिम्मत मत करना। वरना हम मुस्लिम औरतें तुम्हें ऐसा सबक सिखाएंगी जिसे तुम और तुम्हारे जैसे लोग हमेशा याद रखोगे।’

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।