Hindi NewsIndia NewsMehbooba Mufti blames Centre after Delhi Blast Kashmir troubles echoed at Red Fort
डॉक्टर शरीर पर RDX बांध रहा, कश्मीर की परेशानियां लाल किले के सामने गूंज उठीं: महबूबा मुफ्ती

डॉक्टर शरीर पर RDX बांध रहा, कश्मीर की परेशानियां लाल किले के सामने गूंज उठीं: महबूबा मुफ्ती

संक्षेप: महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘आपने जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित बनाने का वादा किया था, लेकिन उस वादे को पूरा करने के बजाय आपकी नीतियों ने दिल्ली को असुरक्षित बना दिया। मुझे नहीं पता कि केंद्र सरकार में कितने लोग सच्चे राष्ट्रवादी हैं।’

Mon, 17 Nov 2025 10:07 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुएफ्ती ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 10 नवंबर को लाल किले के पास विस्फोट की घटना हुई, जो देश में बढ़ती असुरक्षा की भावना और जम्मू-कश्मीर में केंद्र की नीतियों की विफलता को दर्शाती है। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए। श्रीनगर में 16 नवंबर को कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पीडीपी प्रमुख ने कहा, 'केंद्र सरकार ने दुनिया को बताया कि कश्मीर में सब कुछ ठीक है, लेकिन कश्मीर की परेशानियां लाल किले के ठीक सामने गूंज उठीं।'

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:'यह चोरी नहीं, डकैती है... सब खुलेआम हुआ', अखिलेश यादव ने ऐसा क्यों कहा

महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'आपने जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित बनाने का वादा किया था, लेकिन उस वादे को पूरा करने के बजाय आपकी नीतियों ने दिल्ली को असुरक्षित बना दिया। मुझे नहीं पता कि केंद्र सरकार में कितने लोग सच्चे राष्ट्रवादी हैं। अगर एक पढ़ा-लिखा युवा, एक डॉक्टर खुद को और दूसरों को मारने के लिए अपने शरीर पर RDX बांधता है, तो इसका मतलब है कि देश में कोई सुरक्षा नहीं है। आप हिंदू-मुस्लिम राजनीति करके वोट तो पा सकते हैं, लेकिन देश किस दिशा में जा रहा है?' उन्होंने आरोप लगाया कि विभाजनकारी राजनीति ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्राथमिकता ले ली है।

हिंदू-मुस्लिम विभाजन से वोटबैंक तैयार करना

पीडीपी चीफ ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि दिल्ली में बैठे लोग इसे समझते हैं या नहीं, या वे सोचते हैं कि जितना ज्यादा हिंदू-मुस्लिम विभाजन होगा, उतना ज्यादा खूनखराबा होगा, उतना अधिक ध्रुवीकरण होगा और उतने ही ज्यादा वोट उन्हें मिलेंगे? मुझे लगता है कि उन्हें दोबारा सोचना चाहिए। देश एक कुर्सी से कहीं बड़ा है।' उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं, वह जहरीला माहौल भी कश्मीर के युवाओं को खतरनाक रास्ते पर ले जाने के लिए जिम्मेदार है। मैं उन युवाओं से फिर कहना चाहती हूं जो ऐसा करते हैं कि आप जो कर रहे हैं, वह हर तरह से गलत है। यह न सिर्फ आपके लिए खतरनाक है, बल्कि आपके परिवार, जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए भी खतरनाक है। आप इतना बड़ा जोखिम उठाकर अपने प्रियजनों की जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं। कई मासूम लोगों की जान दांव पर लगी हुई है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।