नीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी याद है? उसे फांसी होगी या नहीं, आने वाला है फैसला

लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मुस्कान रस्तोगी ने आशिक साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत को मार दिया था। बाद में उसके टुकड़े कर शव को एक नीले ड्रम में सीमेंट डालकर सील कर दिया था। साल 2025 के इस मामले पर अब अदालत का बड़ा फैसला आने वाला है। 

Muskan Rastogi
मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला का अफेयर था और इसलिए ही दोनों ने सौरभ को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। (PTI Photo)

मेरठ वाला मुस्कान रस्तोगी केस याद है? वही, जिसने मर्चेंट नेवी में काम करने वाले पति सौरभ राजपूत को मार दिया था। सिर्फ मारा ही नहीं, बल्कि अपने आशिक साहिल के साथ मिलकर घर में ही पड़े नीले ड्रम में ठिकाने भी लगा दिया था। अब इस क्रूर अपराध पर न्याय का समय आ गया है। जिला कोर्ट बुधवार, 30 सितंबर को अपना फैसला सुनाने जा रहा है।

13 महीने तक चली लंबी सुनवाई के बाद अब मुस्कान और साहिल की काली करतूतों का फैसला होगा। यानी 17 मार्च 2025 से अदालत में शुरू हुई अपराध पर बहस पर बुधवार को विराम लग जाएगा। खास बात है कि जब कांड की सजा सुनाई जा रही होगी, तब दोनों कोर्ट में भी मौजूद रहेंगे। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा फैसला सुनाएंगे।

साहिल के साथ मुस्कान का अफेयर

बात फरवरी 2025 की है। 29 साल का सौरभ लंदन में नौकरी करता था। जबकि, 27 साल की मुस्कान और हमउम्र साहिल मेरठ में ही रहते थे। खास बात है कि परिवार के खिलाफ जाकर सौरभ और मुस्कान ने साल 2016 में शादी कर ली थी और किराये के घर में रहते थे। दोनों की एक बेटी पीहू भी है। एक ओर जहां सौरभ विदेश में नौकरी करता था। वहीं, मुस्कान का मेरठ में साहिल से अफेयर शुरू हो गया।

वारदात मार्च 2025 में हुई, लेकिन इसकी प्लानिंग नवंबर 2024 से ही शुरू हो गई थी। खबरें हैं कि दोनों शव को ठिकाने लगाने के लिए जगह खोज रहे थे।

खुद बना लिया डॉक्टर का पर्चा

24 फरवरी 2025 को सौरभ भारत लौटा। अब खबर है कि इससे दो दिन पहले ही मुस्कान एक डॉक्टर के पास गई थी, ताकि नींद को गोलियां खरीदने के लिए पर्चा हासिल कर सके। अब जब उसे यहां सफलता नहीं मिली, तो उसने इंटरनेट की मदद ली और पर्चे पर खुद ही नाम लिख लिए। इसके बाद साहिल और मुस्कान ने खैरनगर से गोलियां खरीदीं और साथ में 2 बड़े चाकू, रेजर और बैग भी लिए।

मुस्कान का बर्थडे था

25 फरवरी को मुस्कान का बर्थडे था और इसके लिए घर में ही पार्टी भी रखी गई। खास बात है कि इसके 3 दिन बाद ही यानी 28 फरवरी को पीहू का भी बर्थडे था। यहां तक सब ठीक रहा। एक ओर जहां साहिल और मुस्कान पूरी प्लानिंग कर चुके थे। वहीं, सौरभ को भनक भी नहीं थी कि उसके साथ क्या होने वाला है।

ऐसे सौरभ को खत्म किया

3 मार्च आती है और सौरभ मां रेणु के घर से लौकी के कोफ्ते लेकर पहुंचता है। मुस्कान इस मौके को भुनाती है और गर्म करने के बहाने गोलियां मिला देती है। जब पति बेहोश हो जाता है, तो साहिल को मुस्कान कॉल करती है और इंदिरा नगर वाले घर पर बुलाती है। खबर है कि दोनों बेहोश सौरभ पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर देते हैं।

सिर साहिल रखेगा और धड़ मुस्कान, ये था प्लान

जान लेने के बाद सौरभ के शव को दोनों दरिंदे बाथरूम में लेकर जाते हैं और रेजर से उसका सिर अलग कर देते हैं। साथ ही कलाई से हाथ भी अलग कर दिए जाते हैं। दोनों मिलाकर सौरभ के शरीर को एक बैग में रखते हैं और डबल बेड के अंदर बंद कर देते हैं। अब मुस्कान अपने पति के टुकड़े किए हुए शव के ऊपर सो रही थी और साहिल सिर और हाथ घर ले गया।

नीला ड्रम कहां से आया

शुरुआती प्लान के तहत सौरभ के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंका जाना था। बाद में 5 मार्च को तय हुआ कि नीले ड्रम में इसे ठिकाने लगाया जाएगा। दोनों दरिंदे फिर शॉपिंग पर निकले और घंटाघर से नीला ड्रम खरीद लाए। यहां सीमेंट में मिलाकर शव को ड्रम में सील कर दिया गया। कहा जाता है कि मुस्कान ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड थी।

दरिंदे घूमने निकल गए

इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शिमला घूमने चले गए थे और मुस्कान ने अपने घर पर इस अपराध के बारे में बताया। 18 मार्च को पुलिस इंदिरा नगर स्थित घर पहुंची और शव के टुकड़ों वाला ड्रम मिला। 18 मार्च को ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनीले ड्रम वाली मुस्कान रस्तोगी याद है? उसे फांसी होगी या नहीं, आने वाला है फैसला