पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं, भारत ने मीम वाले अंदाज में कर दिया साफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान बार बार चेतावनी के बाद भी अपनी हरकत से बाज नहीं आता है और आए दिन अपनी फजीहत करवाता रहता है। एक बार फिर भारत ने पाकिस्तान को समझा दिया है। इस बार अंदाज कुछ अलग था।

MEA slams Pakistan in meme style
भारत ने पाकिस्तान को मीम वाले अंदाज में धोया

भारत ने पाकिस्तान की एक बार फिर तगड़ी फजीहत कर डाली है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर बार-बार फैलाए जा रहे झूठ पर भारत ने इस बार मजेदार अंदाज में पाकिस्तान को चेताया है। दरअसल सैंकड़ों बार यह स्पष्ट करने के बाद भी कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है, पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आता है। इसीलिए इस बार भारत ने मीम वाले अंदाज में पाकिस्तान को धोया है।

विदेश मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया। MEA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर अमेरिका के मशहूर एनिमेटेड पॉलिटिकल सैटायर शो 'साउथ पार्क' का एक वायरल मीम शेयर किया। इस मीम की तस्वीर पर लिखा है, “यह बात तुम्हें कितनी बार समझानी पड़ेगी?” मीम शेयर करते हुए विदेश मंत्रालय ने लिखा, "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर फैलाए जा रहे लगातार झूठ पर भारत ऐसा ही सोचता है..." बता दें कि यह मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल है।

PoK पर दे दी चेतावनी

विदेश मंत्रालय ने अपने पोस्ट में भारत का पक्ष दोहराते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है। इसमें पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया क्षेत्र भी शामिल है। भारत ने पोस्ट के कैप्शन में आगे कहा कि पाकिस्तान PoK में चुनाव महज दिखावे के लिए कर रहा है। भारत ने कहा, "पाक के अवैध कब्जे में कराया जा रहा चुनाव सिर्फ दिखावा है। पाकिस्तान अपने अवैध कब्जे को छिपाने और वहां हो रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है।”

भारत ने आगे कहा, “जैसा कि हम पहले भी कह चुके हैं, PoK में चल रहे बड़े पैमाने के विरोध प्रदर्शन इस्लामाबाद की दशकों पुरानी नीतियों का नतीजा हैं। वहां के लोगों का लगातार आर्थिक शोषण किया गया, उनके बुनियादी अधिकार छीने गए और प्रशासनिक स्तर पर उन पर दमन किया गया। इस वजह से आज लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।"

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर भी दिया जवाब

इससे पहले अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर के शीर्षक को भ्रामक और गलत करार देते हुए कहा था कि 'पाकिस्तानी कश्मीर' जैसी कोई चीज नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित खबर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जारी हिंसक झड़पों पर आधारित थी। भारतीय दूतावास ने कहा, “न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर का शीर्षक गलत और गुमराह करने वाला है। कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं है, सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है।”

भारतीय दूतावास ने कहा कि केंद्र-शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा रहे हैं, हैं और रहेंगे।" भारतीय दूतावास ने आगे कहा, "पाकिस्तान ने इन केंद्र-शासित प्रदेशों के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। अब वह कब्जे वाले इलाकों के लोगों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल कर रहा है।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं, भारत ने मीम वाले अंदाज में कर दिया साफ