मोदी का पॉलिटिकल करियर तबाह नहीं करना चाहता, ट्रंप के बयान पर MEA ने दिया ये जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चर्चित बयान 'बर्बाद नहीं करना चाहता' पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया आई है। दरअसल, ट्रंप का यह पुराना बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर को लेकर था। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चर्चित बयान 'बर्बाद नहीं करना चाहता' पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया आई है। दरअसल, ट्रंप का यह पुराना बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर को लेकर था। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस मामले में 'उचित कार्रवाई' की जाएगी। दरअसल, ट्रंप ने पिछले साल अक्टूबर में दिए गए बयान में मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहते। यह टिप्पणी अमेरिका-भारत संबंधों में व्यापार समझौते और रूस से तेल खरीद को लेकर तनाव के बीच आई थी। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था कि मोदी एक महान व्यक्ति हैं... वह ट्रंप से प्यार करते हैं... मैं उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अमेरिका से ट्रेड डील होने के बाद ट्रप का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से एक बार फिर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया एक्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दी गई धमकी के रूप में पेश किया जा रहा है। हालांकि, अगर असली वीडियो देखा जाए, तो ट्रंप ने यह टिप्पणी मजाक में की थी। वीडियो वायरल होने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से उनकी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से इससे संबंधित सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने वीडियो नहीं देखा है, लेकिन अगर ऐसा कोई वीडियो मौजूद है, तो 'उचित कार्रवाई' की जाएगी। जायसवाल ने सख्त लहजे में कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा है... हालांकि, अगर ऐसा कोई वीडियो है, चाहे वह सच हो या झूठा, हम उस पर उचित कार्रवाई करेंगे।
ट्रंप ने पीएम मोदी के करियर को लेकर क्या कहा था
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 15 अक्टूबर 2025 को पहले प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उस वक्त ट्रंप ने दावा किया था कि भारत ने अमेरिका को रूस से तेल खरीद रोकने का आश्वासन दिया है। हालांकि बाद में भारत ने ऐसे किसी ठोस आश्वासन से इनकार कर दिया था। वाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें "महान व्यक्ति" और समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला नेता बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप को पसंद करते हैं। इसके बाद ट्रंप थोड़ी देर के लिए रुकते है और आगे कहते हैं कि 'प्रेम' या 'पसंद' शब्द को किसी गलत अर्थ में नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि वह प्रधानमंत्री मोदी के 'राजनीतिक करियर को बर्बाद नहीं करना चाहते।'

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें




