सरकार ने पाकिस्तान के ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ को किया खारिज, कहा-POK की हिंसा पर दुनिया की नजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे प्रोपोगेंडा को सरकार ने खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह भारत का अंदरूनी मामला है। पाकिस्तान ऐसी हरकत अपने आतंकवादी रिकॉर्ड को छिपाने के लिए करता है।

MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का विरोध कर रहे पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। सरकार की तरफ से कहा गया कि पाकिस्तान POK में जो हिंसा कर रहा है और अपने आतंकवाद के रिकॉर्ड से ध्यान भटकाने के लिए इस्लामाबाद इस तरह के मुद्दे उठाता है। जम्मू-कश्मीर का मुद्दा पूरी तरह से भारत का अंदरूनी मामला है। पाकिस्तान को इसमें दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।

बुधवार को हुई प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान से जुड़े सवालों का जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार की टिप्पणियों को बेतुकी करार दिया। उन्होंने कहा, “हम यौम-ए-इस्तेहसाल मनाने की पाकिस्तान की सभी बेतुकी हरकतों को खारिज करते हैं। यह पूरी तरीके से गलत प्रचार है।” बता दें, पाकिस्तान हर साल धारा 370 हटाने के विरोध में यौम-ए-इस्तेहसाल ( शोषण का दिन) मनाता है। भारत लगातार इसको खारिज करके इस्लामाबाद को अपने गिरेबान में झांकने की सलाह देता रहा है।

विदेश मंत्रालय ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "5 अगस्त 2019 को किए गए संवैधानिक बदलाव पूरी तरह से भारत का अंदरूनी मामला है। इन फैसलों से इलाके के लोगों के लिए अभूतपूर्व सामाजिक-आर्थिक बदलाव आया है। इन बदलावों से वहां पर लोकतंत्र का सशक्तिकरण आया है। पाकिस्तान को भारत के पूरी तरह से अंदरूनी मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।"

POK में हिंसा और आतंकवाद रिकॉर्ड से ध्यान हटाने की कोशिश में पाकिस्तान- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान 5 अगस्त को यौम-ए-इस्तेहसाल मनाकर दुनिया का ध्यान POK में उसकी बर्बरता और आतंकवादी रिकॉर्ड से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहा है। जायसवाल ने कहा, "पाकिस्तान की झूठ फैलाने की हताश कोशिशों का मकसद केवल दुनिया का ध्यान अपने खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड और आतंकवाद पर उसकी स्थिति से हटाना है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि 2019 में आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र-शासित प्रदेश "भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं, हमेशा से रहे हैं और हमेशा रहेंगे।"

POK में जो रहो रहा है, वह दुनिया देख रही है- विदेश मंत्रालय

जायसवाल ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस इलाके में "मौलिक अधिकारों के क्रूर दमन" को देख रहा है। उन्होंने कहा, "हाल के हफ्तों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों के शांतिपूर्ण नागरिक अधिकार प्रदर्शनों को दबाने के लिए जानलेवा हिंसा, टारगेटेड किलिंग और कठोर प्रतिबंधों का सहारा लिया है। निहत्थे नागरिकों के खिलाफ ऐसी सरकारी हिंसा पाकिस्तानी तंत्र के गहरे पाखंड को उजागर करती है।"

बता दें, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से आंदोलन चल रहा है। JAAC के इस आंदोलन को पाकिस्तानी सेना बड़ी ही बेहरहमी के साथ कुचलने की कोशिश कर रही है। इसमें अभी तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।