मासूम शर्मा ने स्टेज से दी गालियां, पुलिस में ​शिकायत, हरियाणा महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share

अब इस मामले में हरियाणा महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

मासूम शर्मा ने स्टेज से दी गालियां, पुलिस में ​शिकायत, हरियाणा महिला आयोग ने लिया संज्ञान

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डीएवी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान उन्होंने स्टेज से आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। आरोप है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जाने के बाद मासूम शर्मा ने मंच से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। चार पार्षदों ने नेहरू कालोनी थाने में सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ ​शिकायत दी है। डालनवाला थाने में भी ​शिकायत दी है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता सुधांशु नोडियाल श्रीनगर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि सिंगर ने अभद्र भाषा और गाली-गलौज का प्रयोग किया गया, जो देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। अब इस मामले में हरियाणा महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को नोटिस जारी करते हुए 18 अप्रैल को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

पेश न होने पर कार्रवाई की चेतावनी

आयोग ने इस मामले को महिलाओं के अधिकारों और सार्वजनिक आचरण से जुड़े मुद्दों के संदर्भ में जांच के दायरे में लिया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 की धारा 10(1)(एफ) और 10(1)(एच) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए आयोग ने मासूम शर्मा को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। राज्य महिला आयोग की चेयपर्सन रेणु भाटिया की ओर से मासूम शर्मा को भेजे गए समन में कहा गया है कि इस प्रकार के आरोप यदि सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल एक सार्वजनिक व्यक्ति के आचरण पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की गरिमा, सम्मान और मर्यादा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय हैं। मासूम शर्मा को भेजे गए नोटिस के अनुसार उन्हें 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे पंचकूला स्थित आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में आयोग कानून के तहत उचित कार्रवाई कर सकता है। आयोग ने इस मामले को अत्यंत जरूरी बताते हुए त्वरित कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

विवाद बढ़ने पर माफी मांगी, बोले-तनाव में था

विवाद बढ़ता देख गायक मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी इस मामले पर सफाई देते हुए माफी मांगी ली है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में थे और उसी का असर मंच पर दिख गया। मासूम शर्मा ने बताया कि वह देहरादून में कार्यक्रम के लिए एक होटल में ठहरे हुए थे और पिछली रात से एक संदिग्ध युवक होटल के आसपास चक्कर काट रहा था। उनकी टीम ने भी इस बारे में उन्हें जानकारी दी थी, हालांकि शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य गतिविधि समझा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वो इसके लिए खेद जताते हैं। वहीं, मासूम के भाई विकास ब्राह्मणवास ने बताया कि एक गैंगस्टर मासूम को तंग कर रहा है। वह कुछ बदमाशों के साथ हथियार लेकर देहरादून पहुंचा था। मासूम एक होटल में रुके थे और बदमाश भी वहां जाना चाहते थे लेकिन उन्हें वहां एंट्री नहीं मिली।

विवादों से मासूम का पुराना रिश्ता

मासूम शर्मा पहले भी गन कल्चर और अन्य आरोपों के कारण विवादों में रह चुके हैं। साल 2024 में एक महिला ने उन पर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे, जबकि 2025 में हरियाणा सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में उनके गानों को यूट्यूब से हटवा दिया था। इसके अलावा इसी साल फरवरी में जींद में एक लाइव शो के दौरान भी उनके विवादित बयान को लेकर हंगामा हुआ था।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें