PM मोदी के इस मुलाकात से क्यों उड़ी है अमेरिका की नींद, देने लगा ये धमकी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इससे पहले पीएम मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन से इतर पेजेश्कियान के साथ बातचीत की थी। प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात के बाद बताया था कि बैठक के दौरान दोनों ने ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को और मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।

marco rubio warns india
अमेरिका ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों को धमकाने की कोशिश की है

अमेरिका आखिरी ईरान और भारत की मुलाकात से इतना डरा हुआ क्यों है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की मुलाकात अमेरिका को पसंद नहीं आई है। हाल ही में SCO समिट के दौरान हुई इस बैठक के बाद अमेरिका ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों को धमकाने की कोशिश की है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि अगर भी कोई देश ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने या कमाई के नए रास्ते बनाने में मदद करता है, तो अमेरिका उस देश पर भी प्रतिबंध लगा देगा।

अमेरिकी टीवी शो द ब्रायन किल्मीड शो में मार्को रुबियो ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत और ईरान के बीच कोई नया व्यापार समझौता हो रहा है। रुबियो ने इस दौरान माना कि भारत एक संप्रभु देश है और उसे अपनी विदेश नीति तय करने और ईरान के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखने का अधिकार है, लेकिन ईरान को मदद पहुंचाने की कोशिश न की जाए।

'अगर कोई देश ऐसा करता है तो…'

रुबियो ने कहा, "भारत अपनी विदेश नीति खुद तय करता है। लेकिन हमारी चिंता यह है कि कोई भी देश ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद न करे। कोई भी देश ईरान को ऐसे रास्ते बनाने में मदद नहीं करे, जिनसे वह पैसा कमा सके और इसका इस्तेमाल कर वह आतंकवाद को बढ़ावा दे और परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करें।" रुबियो ने आगे चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कोई देश ऐसा करता है, तो हमें उस पर भी प्रतिबंध लगाने पड़ेंगे।” बता दें कि इससे पहले अमेरिका यूक्रेन युद्ध में रूस की आर्थिक मदद का आरोप लगाकर भारत पर मोटा टैरिफ लगा चुका है। अब एक बार फिर अमेरिका ने भारत को धमकाने की कोशिश की है।

मोदी और पेजेशकियन के बीच क्या हुई बातचीत?

इससे पहले SCO समिट से इतर बिश्केक में हुई मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भारत और ईरान के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच समुद्री व्यापार, नाविकों की सुरक्षा और जहाजों की आवाजाही जैसे मुद्दों पर भी बात की थी।

प्रधानमंत्री ने बैठक के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था, ''बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात हुई। ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को अलग-अलग क्षेत्रों में और मजबूत करने के हमारे संकल्प को दोहराया।'' उन्होंने आगे कहा, ''हम आने वाले समय में द्विपक्षीय व्यापार के दायरे को विस्तारित करना और उसमें विविधता लाना चाहते हैं। हमने क्षेत्र के मौजूदा हालात पर चर्चा की। भारत स्थायी शांति सुनिश्चित करने के मकसद से की जा रही सभी कोशिशों का समर्थन करना जारी रखेगा।''

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsPM मोदी के इस मुलाकात से क्यों उड़ी है अमेरिका की नींद, देने लगा ये धमकी