Hindi NewsIndia NewsMany People died in road accident in Tamilandu Sivaganga district know Latest Update
तमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर; 11 की मौत, 40 घायल

तमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर; 11 की मौत, 40 घायल

संक्षेप:

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो बसों के आमने-सामने जोरदार टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तिरुप्पत्तूर के पास कुम्मानगुडी रोड पर हुआ।

Nov 30, 2025 06:44 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो बसों के आमने-सामने जोरदार टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तिरुप्पत्तूर के पास कुम्मानगुडी रोड पर हुआ। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। एक बस तिरुप्पुर से कराईकुड़ी जा रही थी, जबकि दूसरी बस कराईकुड़ी से दिन्दिगुल की ओर जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिवगंगा जिले के पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर की सूचना मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कई यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत शिवगंगा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कई घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

वहीं हादसे के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों को तत्काल बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।