Hindi NewsIndia NewsManmohan Singh funeral angry Nadda reminds Congress of old exploits
मनमोहन के अंतिम संस्कार पर राजनीति तेज, राहुल के आरोपों पर नड्डा का पलटवार; याद दिलाए कारनामे

मनमोहन के अंतिम संस्कार पर राजनीति तेज, राहुल के आरोपों पर नड्डा का पलटवार; याद दिलाए कारनामे

संक्षेप:

  • Manmohan Singh funeral: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर राजनीति तेज हो गई है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पुराने कारनामें याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें इतिहास नहीं भूलना चाहिए।

Dec 28, 2024 09:46 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर केंद्र सरकार ने "भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री" का सरासर अपमान किया है। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर पलटवार किया और उस पर मनमोहन सिंह के निधन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। नड्डा ने कहा कि इस घटिया सोच के लिए कांग्रेस की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार को देश के महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कि यह कांग्रेस और राहुल गांधी की घटिया राजनीति का उदाहरण है कि वह एक पूर्व प्रधानमंत्री के निधन को भी एक मौके की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस एक प्रधानमंत्री के निधन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। इन लोगों ने जीते जी कभी मनमोहन सिंह को सम्मान नहीं दिया। हमेशा उनका अपमान किया और आज अपनी राजनीति चमकाने के लिए यह उनके सम्मान की बात कर रहे हैं। इन्हें इसके लिए शर्म आनी चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने प्रधानमंत्री रहते हुए भी मनमोहन सिंह के ऊपर सुपर पीएम बनाकर सोनिया गांधी को रखा और पीएम पद की गरिमा को धूमिल किया। यही नहीं आज जो राहुल गांधी उनके सम्मान के लिए बात कर रहे हैं उन्होंने ही पूरे देश के सामने मनमोहन सिंह की कैबिनेट द्वारा पारित एक विधेयक को फाड़ दिया था। गांधी परिवार ने न तो अपने परिवार के अलावा किसी बड़े नेता का सम्मान किया और न ही उनके साथ न्याय किया।

ये भी पढ़ें:पूर्व PM के निधन पर राजनीति कर रही कांग्रेस; राहुल गांधी के आरोपों पर BJP हमलावर
ये भी पढ़ें:मनमोहन सिंह का अपमान किया, निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार से भड़के राहुल गांधी

नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह दी है। सरकार ने उनके परिवार और कांग्रेस पार्टी को भी इसके बारे में सूचना दी थी। फिर भी कांग्रेस झूठी खबरें फैला रही है। कांग्रेस को अपने इतिहास को याद रखने की जरूरत है। देश भूला नहीं है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की मृत्यु के बाद दिल्ली के राजघाट परिसर में समाधि स्थल बनाने की मांग उठी थी। लेकिन उस समय सोनिया गांधी ने इसे खारिज कर दिया था...वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने 2015 में उनके लिए एक स्मारक की स्थापना की थी।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।