अब कांग्रेसियों पर ही भड़के मणिशंकर अय्यर, पवन खेड़ा और शशि थरूर पर सीधा निशाना

Feb 16, 2026 12:21 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मणिशंकर अय्यर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा, 'श्री मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रहा है। वह पूरी तरह से अपनी निजी क्षमता से बोलते और लिखते हैं।'

अब कांग्रेसियों पर ही भड़के मणिशंकर अय्यर, पवन खेड़ा और शशि थरूर पर सीधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर अब अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर, वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश का नाम लिया है। साथ ही दावा कर दिया है कि कांग्रेस केरल विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी। खास बात है कि अय्यर ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था।

एनडीटीवी से बातचीत में अय्यर ने पार्टी नेता पवन खेड़ा के बयान पर जमकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्हें कठपुतली करार दिया है। उन्होंने कहा, 'पवन खेड़ा ने दो साल पहले कह दिया था कि मैं कांग्रेस का किसी भी तरह से प्रतिनिधित्व नहीं करता हूं। तो यह नया नहीं है। वह कांग्रेस की कठपुतली हैं, वह प्रवक्ता नहीं है। वह कुंठित IAS अफसर हैं, जो यहां आए हैं और बीते दो साल से मुझे गालियां दे रहे हैं।'

कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते, लेकिन मुझे नहीं लगता कि जीतेगी। क्योंकि कांग्रेस नेता बंटे हुए हैं। वो वामपंथियों से ज्यादा एक दूसरे से नफरत करते हैं।'

थरूर पर भी सवाल

रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर ने थरूर को पाकिस्तान विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह (थरूर) अगले विदेश मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश को अपनी नौकरी बचानी है।

केरल में दिए बयान पर हुआ था विवाद

अय्यर ने रविवार को भरोसा जताया कि माकपा नेता पिनराई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने भारत को लेकर महात्मा गांधी के नजरिए कोयाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता ने एक ऐसे देश की कल्पना की थी, जहां सबसे गरीब भी देश के प्रति अपनापन महसूस करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि यह विडंबनापूर्ण लग सकता है कि इस लक्ष्य की दिशा में सबसे सराहनीय प्रगति करने वाला राज्य केरल है, जहां 'भारत की मार्क्सवादी-लेनिनवादी पार्टी' का शासन है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'इसलिए मुख्यमंत्री की उपस्थिति में, जिनके पद पर बने रहने का मुझे पूरा विश्वास है, मैं अपनी अपील दोहराता हूं, केरल को देश का सर्वश्रेष्ठ पंचायती राज वाला राज्य बनाने के लिए, राज्य कानून में व्यावहारिक अनुभव, थॉमस आइजैक की अंतर्दृष्टि, मेरे द्वारा अध्यक्षता की गई पांच खंडों वाली रिपोर्ट और वीके रामचंद्रन द्वारा जिला नियोजन पर योजना आयोग द्वारा प्रसारित नोट के आधार पर संशोधन किया जाना चाहिए।' अय्यर ने कहा, 'मुख्यमंत्री विजयन मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कांग्रेस द्वारा छोड़ी गई जिम्मेदारी को आप संभालें। धन्यवाद, केरल और समृद्ध बने।'

कांग्रेस ने किया किनारा

उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन खेड़ा ने कहा, 'श्री मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस से कोई संबंध नहीं रहा है। वह पूरी तरह से अपनी निजी क्षमता से बोलते और लिखते हैं।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।