रात गई पर बात नहीं! PNB जाली नोट मामले में मैनेजर धराया, पुतिन की पीएम मोदी संग बैठक; 8 सितंबर की खबरों का रीकैप
सहारनपुर में पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिले जलु नोटों के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर दिल्ली में पुतिन और पीएम मोदी के बीच मुलाकात की तारीख तय हो गई है। 8 सितंबर की खबरों का रीकैप

पीएनबी करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ जाली नोट मामले में मैनेजर पकड़ाया
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से मिले 17 करोड़ से अधिक के जाली नोट मामले में राष्ट्रीय जांच को बड़ी सफलता मिली है। NIA ने फरार चल रहे बैंक मैनेजर और FIR में नामजद मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
क्यों है अहम- बीते 29 अगस्त को सदर बाजार थाना पुलिस को पीएनबी की करेंसी चेस्ट में नकली नोट होने की सूचना मिली थी। खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया था। प्रारंभिक जांच में बैंक के 3 कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। अब बैंक मैनेजर भी गिरफ्तार हो गया है।
आगे क्या- नकली नोट के इतने बड़े मामले में करेंसी चेस्ट से जुड़े बैंकिंग कामकाज की पड़ताल पहले से ही जांच का हिस्सा है। इसी क्रम में चेस्ट से सटी शाखा कर्मचारियों से भी संपर्क साधा है रहा है।
UN के नए नक्शे में अरुणाचल-अक्साई चिन को भरी से दिखाया अलग
संयुक्त राष्ट्र महासभा में बीते दिनों करेक्ट द मैप के प्रस्ताव के तहत जारी दुनिया के नए नक्शे में भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस नक्शे में भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को भारत से अलग, अलग-अलग इलाकों के तौर पर दिखाया गया है।
क्यों है अहम- भारत ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। हालांकि जब नक्शा जारी हुआ तो उसे देख भारत भौंचक्का रह गया। भारत और चीन के बीच लंबे समय से अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को लेकर सीमा विवाद जरूर है लेकिन दोनों ही क्षेत्र भारत का अविभाज्य हिस्सा हैं।
आगे क्या- भारत ने इस नए नक्शे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि भारत इस पर कड़ी आपत्ति जताएगा।
BRICS से ठीक पहले होगी पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक द्विपक्षीय वार्ता होगी।
क्यों है अहम- दोनों शीर्ष नेता लगातार एक-दूसरे के संपर्क में है और हाल के महीना में द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई मिली है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक संबंधों पर भी जोर दिया है।
आगे क्या- सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी और पीएम के पुतिन के बीच इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। डिफेंस सेक्टर में कई समझौतों की भी उम्मीद है। इस सम्मलेन में चीनी राष्ट्रपति शी भी शामिल हो रहे हैं।


