कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से शख्स की मौत, भाजपा ने बताया मर्डर

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 40 वर्षीय उस व्यक्ति को जब आपातकालीन इकाई में लाया गया तो उसकी नाक से खून बह रहा था। उन्होंने कहा कि मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से शख्स की मौत, भाजपा ने बताया मर्डर

कोलकाता का सरकारी आर जी कर अस्पताल एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां की लिफ्ट में कथित तौर पर फंसने से शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे हत्या करार दिया और इस घटना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषी ठहराया। भाजपा ने जहां राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली में भ्रष्टाचार को घटना का कारण बताया, वहीं अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी मुख्यमंत्री बनर्जी, स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम और अस्पताल के अधीक्षक को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। पश्चिम बंगाल की निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जिस लिफ्ट में उस व्यक्ति की मृत्यु हुई, उसकी घटना के समय मरम्मत की जा रही थी।

उन्होंने पूर्वी मेदिनीपुर के महिषादल में चुनाव प्रचार करते हुए पत्रकारों से कहा, "मेरे पास दस्तावेज हैं... उन्होंने जानबूझकर मरम्मत के दौरान चल रही लिफ्ट का इस्तेमाल करके (उस व्यक्ति की) हत्या कर दी। इस मामले में तुरंत हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।" नंदीग्राम में अपने गढ़ से चुनाव लड़ने के अलावा, अधिकारी राज्य चुनावों में भाबानीपुर में बनर्जी के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस मौत ने चुनावों से पहले विपक्षी दल को नया हथियार दे दिया है। यह घटना तब घटी जब पीड़ित अपने चार वर्षीय बेटे को आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आया था।

पत्नी के साथ लिफ्ट में फंस गए थे

आरोप है कि ट्रॉमा केयर यूनिट में वह अपनी पत्नी के साथ लिफ्ट में फंस गए, जब लिफ्ट अचानक खराब हो गई। परिवार ने यह भी दावा किया कि लिफ्ट में कोई लिफ्टमैन मौजूद नहीं था। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 40 वर्षीय उस व्यक्ति को जब आपातकालीन इकाई में लाया गया तो उसकी नाक से खून बह रहा था। उन्होंने कहा, "मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।" अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष और कोलकाता के उप महापौर अतीन घोष ने स्वीकार किया कि कुछ चूक हो सकती है जिसके कारण यह "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" घटी। घोष ने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। इस घटना का फायदा उठाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने मौजूदा ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला और अस्पताल अधिकारियों को "प्रत्यक्ष हत्यारा" तथा स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव को "अप्रत्यक्ष हत्यारा" करार दिया।

टीएमसी सरकार पर भड़की बंगाल भाजपा

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने भी इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आरजी कर अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है और सरकार पर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि लिफ्ट ऑपरेटर मौजूद नहीं था और मरम्मत कार्य के दौरान भी लिफ्ट को बंद नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "टीएमसी सरकार मदरसों पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में आवश्यक बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पैसा खर्च नहीं किया जाता है।" 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा गया, "इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में भ्रष्टाचार के कारण, पिछले 15 वर्षों में अस्पतालों में इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं काफी आम हो गई हैं।"

आरजी कर में हो चुका है डॉक्टर के साथ रेप एंड मर्डर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में में 9 अगस्त 2024 को एक 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। डॉक्टर का शव अस्पताल के एक सेमिनार रूम में संदिग्ध हालत में मिला था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। पुलिस ने मामले में एक सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया था, जिस पर मुख्य आरोपी होने का आरोप लगा था। जांच पर सवाल उठने के बाद मामला हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई को सौंपा गया था। इस घटना के बाद पूरे देश में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया था और अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर बड़ा मुद्दा खड़ा हो गया था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें