पत्नी का सिर काटने वाले की मौत पर बवाल; पुलिस पर एनकाउंटर का आरोप, शव लेने से इनकार

लाइव हिन्दुस्तान
share

रामानुज गोस्वामी पर 3 सितंबर को गुवाहाटी के एक फ्लैट में अपनी पत्नी रिया तालुकदार की हत्या करने और उसका सिर काटने का आरोप था। आरोप है कि पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में उसने यह कदम उठाया।

Man beheading wife storing her head refrigerator died attempting to flee from police
यह सांकेतिक तस्वीर है।

असम के गुवाहाटी में पत्नी का सिर काटकर उसे फ्रिज में रखने के आरोपी पुलिस से भागने की कोशिश के दौरान मौत हो गई। सोमवार तड़के अस्पताल से पुलिस थाने ले जाते समय 30 वर्षीय रामानुज गोस्वामी ने पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला किया। इसके बाद वह चलती पुलिस गाड़ी से कूद गया और नाराकाशुर पहाड़ इलाके के पास गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने उसे घायल हालत में बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मृतक के घरवालों ने पुलिस पर आरोपी का एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गोस्वामी को पुलिस टीम अस्पताल से वापस थाने ले जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और गाड़ी से छलांग लगा दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसे रात 2:41 बजे अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने उसके सिर में गंभीर चोटें बताईं। गोस्वामी की सात दिन की पुलिस रिमांड सोमवार को खत्म होनी थी और पुलिस को उसे अदालत में पेश करना था। ऐसे में उसकी मौत से पहले की पूरी घटनाक्रम को लेकर भी जांच की जा रही है।

पत्नी का सिर काटने का आरोप

रामानुज गोस्वामी पर 3 सितंबर को गुवाहाटी के एक फ्लैट में अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की हत्या करने और उसका सिर काटने का आरोप था। आरोप है कि पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में उसने यह कदम उठाया। पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने तलाशी ली तो फ्रिज में काले पॉलीथिन बैग के अंदर रिया का कटा हुआ सिर और उंगलियां मिलीं। पुलिस ने खून से सना एक धारदार हथियार भी बरामद किया था।

परिवार ने एनकाउंटर का लगाया आरोप

आरोपी गोस्वामी हत्या के बाद फरार हो गया था और 6 सितंबर को उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। 8 सितंबर को घटनास्थल पर ले जाने के दौरान उसने कहा था कि उसे पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है। गोस्वामी के परिवार ने उसकी मौत को हादसा मानने से इनकार किया है और इसे एनकाउंटर बताया है। परिवार ने उसका शव लेने से भी इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक, वे रिया के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन गोस्वामी की मौत की खबर के बाद रस्में रोक दी गईं। रिया के परिवार ने आरोप लगाया कि गोस्वामी को नशे की लत थी और 2019 में वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपत्नी का सिर काटने वाले की मौत पर बवाल; एनकाउंटर का आरोप, शव लेने से इनकार