Hindi NewsIndia NewsMamata Bannerjee says 2 crore jobs created during 14 year TMC rule in West Bengal
चुनाव से पहले ममता ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, 14 साल के हिसाब-किताब में खेला 2 करोड़ नौकरी वाला दांव

चुनाव से पहले ममता ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, 14 साल के हिसाब-किताब में खेला 2 करोड़ नौकरी वाला दांव

संक्षेप:

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मोड में आ चुकी हैं। ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के 14 साल के शासन के दौरान राज्य में दो करोड़ से अधिक नौकरियां सृजित हुई हैं।

Dec 02, 2025 05:04 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मोड में आ चुकी हैं। ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के 14 साल के शासन के दौरान राज्य में दो करोड़ से अधिक नौकरियां सृजित हुई हैं। वर्ष 2011 से सत्ता में कायम अपनी सरकार के प्रदर्शन का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल केंद्र द्वारा धन रोके जाने से पहले मनरेगा, ग्रामीण आवास, ग्रामीण सड़क निर्माण में लगातार चार बार देश में शीर्ष पर रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहाकि केंद्र द्वारा राज्य का बकाया भुगतान नहीं किए जाने के बावजूद पश्चिम बंगाल सरकार ने अपनी विकास गतिविधियां जारी रखीं। हमने नौ करोड़ लोगों को कवर करने वाली ‘खाद्य साथी’ खाद्य सुरक्षा योजना पर एक लाख करोड़ रुपए और सात करोड़ लोगों के लिए ‘दुआरे राशन’ पर 1,717 करोड़ रुपये खर्च किए। बनर्जी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले 14 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में बजटीय आवंटन छह गुना बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब विभिन्न क्षेत्रों में शेष भारत के लिए एक आदर्श बन गया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के मुताबिक वर्तमान में 2.2 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं को लक्ष्मी भंडार से मासिक सहायता मिल रही है...पिछले 14 वर्षों में 99 लाख से ज़्यादा अतिरिक्त परिवारों को पेयजल कनेक्शन मिले हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में 10,000 रुपए बांटे, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद बुलडोज़र चला दिए।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।