अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा, ममता बनर्जी की किसे चेतावनी, कहा- हम उस दिन...
ममता बनर्जी ने कहा कि जब आप (भाजपा) दिल्ली में सत्ता से हटेंगे, तो आपको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा, हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। मैं न्यायपालिका को याद दिलाना चाहती हूं कि वे ही कानून के असली रक्षक हैं।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता ने बीजेपी का बिना नाम लिए कहा कि जब आप दिल्ली में सत्ता से हटेंगे तो आपको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा को राज्य में जीत मिली है। वहीं, ममता बनर्जी 15 सालों की सत्ता के बाद हारी हैं।
ममता बनर्जी ने लोगों और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिए एक संदेश में कहा, "जब कल्याणी एक्सप्रेस सेतु बनाया गया था, तो सड़क पर 43 घर प्रभावित हुए थे, और हमने उनके पुनर्वास के लिए बिल्कुल वैसे ही 43 घर बनाए थे। अब, यहां लूटपाट, तोड़फोड़ और सभी निशानों को मिटाने की कोशिशें हो रही हैं। जब आप (भाजपा) दिल्ली में सत्ता से हटेंगे, तो आपको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा, हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। मैं न्यायपालिका को याद दिलाना चाहती हूं कि वे ही कानून के असली रक्षक हैं। मैं राज्य आतंकवाद के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखूंगी। मैं देखूंगी कि किसमें ज्यादा ताकत है, संविधान में या बंदूक की नली में।"
सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में, ममता बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर चार मई को काउंटिंग एजेंट और CRPF जवानों की आड़ में काउंटिंग सेंटरों में घुसने का भी आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा कि वह भवानीपुर में आगे चल रही थीं, लेकिन भाजपा उम्मीदवार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को जिताने में मदद करने के लिए वोटों की लूट की गई। ममता बनर्जी ने कहा, "वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम में हेराफेरी की गई, वोट लूटे गए और मुझे काउंटिंग सेंटर से बाहर धकेल दिया गया।" उन्होंने आगे कहा, “ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस में लूटपाट हुई, महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और भाजपा के राज में पुलिस शिकारी बन गई है।”
वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई तोड़-फोड़ की कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार की प्राथमिकता बुलडोजर चलाना है। कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए घोष ने राज्य के कई हिस्सों में अतिक्रमण हटाने और तोड़-फोड़ की चल रही कार्रवाई की आलोचना की। घोष ने कहा, "इस सरकार की प्राथमिकता बुलडोजर चलाना है। कभी सड़क किनारे ठेले वालों पर, तो कभी मूर्तियों पर। उन्होंने उत्तरी बंगाल में कॉमरेड लेनिन की मूर्ति तोड़ दी। उनकी प्राथमिकता रोटी, कपड़ा और मकान नहीं है। उनकी प्राथमिकता बुलडोजर है, जो नकारात्मकता का प्रतीक है।"
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


