ममता बनर्जी ने बनाया नहीं, चुरा लिया था 'जोड़ा फूल' का निशान, कौन हैं आरोप लगाने वाले सोमनाथ चौधरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

चित्रकार सोमनाथ चौधरी ने दावा किया है कि उन्होंने अजीत पांजा के कहने पर दो फूल और घास वाला निशान बनाया था। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने उस निशान को चुरा लिया और मुझे कोई क्रेडिट नहीं दिया गया।

mamata Banerjee
सोमनाथ चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने अजीत पांजा के कहने पर टीएमसी का निशान बनाया था

पश्चिम बंगाल की सियासत में 15 साल तक सत्ता की पहचान करवाने वाला टीएमसी का 'जोड़ा फूल और घास' का निशान आज अस्तित्वहीन नजर आ रहा है। चुनाव आयोग ने टीएमसी में विवाद के बाद पार्टी के निशान को फ्रीज कर दिया और ममता बनर्जी और बागी गुट को अलग-अलग निशान दे दिए। वहीं जोड़ा फूल निशान को लेकर बहस अब भी एकदम गरम है। ममता बनर्जी कई बार दावा कर चुकी हैं कि यह निशान उन्होंने खुद ही अपने पेन से बनाया था। बीते दिनों महुआ मोइत्रा ने भी यही बात दोहराई। लेकिन एक शख्स ने दावा किया है कि ममता बनर्जी ने यह निशान चुरा लिया था।

सोमनाथ चौधरी का क्या है दावा

बंगाल के एक चित्रकार सौमनाथ चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने जोड़ा फूल और घास की तस्वीर बनाई थी। बाद में टीएमसी ने इसे अपनी पार्टी का निशान बना लिया और उन्हें कोई क्रेडिट भी नहीं दिया गया। ऊपर से ममता बनर्जी ने स्केच पर अपना दावा भी ठोक दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी पिछले 28 साल से इस निशान का क्रेडिट खुद ले रही है। आपको बता दें कि 1997 में कांग्रेस से अलग होने के बाद ममत बनर्जी ने टीएमसी बनाई थी और तभी चुनाव आयोग से यह निशान देने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने भी उन्हें जोड़ा फूल और घास का निशान दे दिया। तब से अब तक टीएमसी इसी निशान पर चुनाव लड़ती आई है। पहली हार है जब ममता बनर्जी फुटबॉल खिलाड़ी का निशान दिया गया है।

अजीत पांजा ने निशान बनाने को कहा था

सोमनाथ चौधरी ने कहा, मैंने इस निशान को अपने हाथ से बनाया। मुझे एक रिक्वेस्ट मिली थी और इसके बाद मैंने प्रयास किया। पहले मैंने केवल फूल बनाया। उन्होंने कहा कि अजीत पंजा ने उनसे निशान बनाने को कहा था। बाद में हमसे यह भी पूछा गया कि इसका चार्ज क्या होगा। मैंने कहा कि मैं इसका कोई चार्ज नहीं लूंगा। मुझे पता नहीं था कि इस निशान का क्या होगा। 12 बजे टीवी खोला तो अजीत पंजा, ममता बनर्जी और विपुल राय वही निशान लेकर खड़े थे। यह 2 जनवरी की बात थी। तब टीएमसी बनाई गई थी। हमने दोस्तों को फोन करके बताया कि मेरे निशान को पार्टी ने लिया है।

सोमनाथ चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी ने जब लोगों के सामने कहा कि यह निशान उन्होंने बनाया है तभी उन्होंने अजीत पांजा को फोन लगाया। उन्होंने बाद में कॉल बैक करके कहा, मैंने तो ऐसा किया नहीं है। वह तो ऐसे ही हैं बिना किसी से पूछे कुछ भी बोल देती हैं। चौधरी ने कहा, मुझे बहुत खुशी हुई कि निशान फ्रीज हो गया।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsममता बनर्जी ने बनाया नहीं, चुरा लिया था 'जोड़ा फूल' का निशान, किसने लगाया आरोप