भाजपा इस बार जाएगी, 2029 तक इंतजार की जरूरत नहीं, खेल शुरू: ममता बनर्जी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ममता बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें विश्वास है कि इस बार भाजपा जाएगी और हमें 2029 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। देखिए क्या होता है। खेल शुरू हो चुका है।

Mamata Banerjee Says BJP will have to go this time no need to wait till 2029 game has begun
ममता बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमें विश्वास है कि इस बार भाजपा जाएगी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार जाएगी और विपक्ष को 2029 के लोकसभा चुनाव तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन से एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब विपक्षी गठबंधन ने एक दिन पहले दिल्ली में साढ़े तीन घंटे बैठक की और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग (EC) के खिलाफ संयुक्त कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। इसमें देशभर में लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम आयोजित करना, छह अक्टूबर को विपक्षी सांसदों द्वारा निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालना और राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगना शामिल है।

बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमें विश्वास है कि इस बार भाजपा जाएगी और हमें 2029 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। देखिए क्या होता है। खेल शुरू हो चुका है।" पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को फिलहाल निर्वाचन आयोग के कामकाज सहित तत्काल राजनीतिक लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "वे निर्वाचन आयोग के जरिये ताकत के दम पर उपचुनाव जीत सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं। सबसे पहले ज्ञानेश कुमार (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) को जाना चाहिए। 'वैनिश कुमार' ने लोकतंत्र को गायब कर दिया है। दूसरा, चुनाव प्रणाली में सुधार किया जाना चाहिए। सभी को मिलकर लड़ना चाहिए।" वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के बारे में टीएमसी प्रमुख ने कहा, "पिछली बार भी उन्होंने (भाजपा ने) हेरफेर करके जीत हासिल की। उन्हें बहुमत नहीं मिला था।"

इसके बाद उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य जल्द बदल सकता है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह कोई निश्चित समयसीमा नहीं बता रही हैं। बनर्जी ने कहा, "देखिए यह कितने समय तक चलेगा। दो महीने, तीन महीने, छह महीने। मैं ज्योतिषी नहीं हूं। लेकिन मुझे लगता है कि बहुत जल्द आपको अच्छी खबर मिलेगी।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि विपक्ष की रणनीति पर फैसले सामूहिक रूप से लिए जाएंगे और टीएमसी 'इंडिया' गठबंधन में बनी रहेगी। उन्होंने कहा, "हम 'इंडिया' गठबंधन के साथ हैं और गठबंधन जो भी फैसले करेगा, हम परिवार की तरह उनका सम्मान करेंगे और एकजुट होकर मिलकर काम करेंगे।"

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भारत की जनता उन लोगों को माफ नहीं करेगी, जो उनके वोट देने का अधिकार छीनने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने 2023 के एक कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण के प्रावधान पर भी सवाल उठाया। 'ममता अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस' की प्रमुख बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को "वैनिश कुमार" करार देते हुए कहा, ''उन्होंने लोगों के अधिकार गायब कर दिए। मैं उन्हें कैसे माफ कर सकती हूं? भारत की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।''

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा इस बार जाएगी, 2029 तक इंतजार की जरूरत नहीं, खेल शुरू: ममता बनर्जी