'एक देश, एक नेता, एक पार्टी' की होड़ में बीजेपी, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहा हमला: ममता बनर्जी

Mar 08, 2026 04:24 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

ममता बनर्जी ने कहा कि वर्षों से बंगाल के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां, राष्ट्रीय आयोग, गोदी मीडिया और न्यायपालिका का एक हिस्सा छोड़ा गया है। यह सब राजनीतिक उद्देश्यों से किया जा रहा है और लोकतंत्र की संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।

'एक देश, एक नेता, एक पार्टी' की होड़ में बीजेपी, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहा हमला: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बीजेपी पर 'एक राष्ट्र, एक नेता, एक पार्टी' की होड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने का इल्जाम लगाया। बनर्जी ने कहा कि आज जो कुछ देखने को मिल रहा है, वह अभूतपूर्व, अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गणतंत्र की लोकतांत्रिक नींव पर सीधा हमला है। उनके अनुसार, बीजेपी ने अपनी जन-विरोधी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर लोकतांत्रिक संस्था और संवैधानिक पद को हथियार बना लिया है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय एजेंसियां, राष्ट्रीय आयोग और मीडिया का एक हिस्सा बंगाल सरकार को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने 'वैनिश कमीशन' का जिक्र करते हुए कहा कि इसका दुरुपयोग वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से मिटाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से बंगाल के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां, राष्ट्रीय आयोग, गोदी मीडिया और न्यायपालिका का एक हिस्सा छोड़ा गया है। उनका दावा है कि यह सब राजनीतिक उद्देश्यों से किया जा रहा है और लोकतंत्र की संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है।

संविधान बदलने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की ओर से बनाए गए संविधान को अपनी पार्टी के घोषणापत्र से बदलना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'यह वही है जो वे चाहते हैं। वे बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को अपनी पार्टी के मेनिफेस्टो से बदलना चाहते हैं। मैं इसके लिए नहीं तैयार हूं और ना ही होऊंगी।' उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की एकमात्र प्राथमिकता सत्ता है, जबकि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता रही है। ये दिल्ली के जमींदार बंगाल को कभी अधीन नहीं कर पाएंगे।

ममता बनर्जी ने बंगाल के ऐतिहासिक योगदान का जिक्र करते हुए आत्मविश्वास जताया कि जिस तरह बंगाल ने औपनिवेशिक शासन की जंजीरें तोड़ी थीं, उसी तरह अब बीजेपी के पतन का रास्ता भी बंगाल ही दिखाएगा। उन्होंने धर्मतला धरने को बंगाल-विरोधी एजेंडे के खिलाफ जवाब बताया, जो लोगों को अपमानित, डराने-धमकाने और सताने की कोशिश कर रहा है। यह विवाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दार्जिलिंग दौरे पर हुए विवाद के बीच उभरा है, जहां उनकी अनुपस्थिति और आयोजन पर सवाल उठे थे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।