Hindi NewsIndia NewsMamata Banerjee protest rally today after dramatic showdown with ED over I-PAC raid
TMC का आज हल्लाबोल; ED की रेड के फिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, निकालेंगी विशाल रैली

TMC का आज हल्लाबोल; ED की रेड के फिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, निकालेंगी विशाल रैली

संक्षेप:

ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे आईटी सेल के प्रभारी जैन के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी राजनीतिक रूप से प्रेरित है। वह कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा के जैन के आवास पहुंचने के बाद दोपहर में वहां पहुंच गईं।

Jan 09, 2026 09:15 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजनीतिक सलाहकार फर्म आई-पैक (I-PAC) की कोलकाता स्थित ऑफिस और आवास पर ईडी की छापेमारी से माहौल गरमा गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को विरोध रैली का नेतृत्व करने वाली हैं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने केंद्रीय जांच एजेंसी की तलाशी के खिलाफ यह रैली निकालने की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने अपनी पार्टी के दस्तावेजों को लूटने की कोशिश करार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ममता बनर्जी जादवपुर 8बी बस स्टैंड से हाजरा क्रॉसिंग तक विरोध रैली निकालेंगी। उन्होंने लोगों से 5 किलोमीटर से अधिक लंबी इस रैली में भाग लेने की अपील की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:58 करोड़ की ठगी, 10 हजार फर्जी खाते; डिजिटल अरेस्ट के बड़े मामले का भंडोफोड़

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को ईडी की छापेमारी के बीच आई-पैक प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर पहुंच गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और उसकी चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डाटा को जब्त करने का प्रयास कर रही थी। बनर्जी ने कहा कि ‘मेरे आईटी सेल के प्रभारी जैन के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी राजनीतिक रूप से प्रेरित और असंवैधानिक है।' बनर्जी कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा के जैन के आवास पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर के आसपास वहां पहुंचीं। वह लगभग 20-25 मिनट तक वहां रहीं और फिर हाथ में हरे रंग का एक फोल्डर लेकर बाहर निकलीं।

ममता ने कार्रवाई को बदले की राजनीति कहा

तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक परामर्श के अलावा, आई-पैक पार्टी के आईटी और मीडिया संचालन का भी प्रबंधन करती है। भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को बदले की राजनीति बताया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्षी दलों को डराने-धमकाने के लिए संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा, ‘यह कानून का पालन नहीं है। यही तरीका है उन सबसे सख्त गृह मंत्री के काम करने का, जिन पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है? मुझे खेद है, अमित शाह जी, प्रधानमंत्री को अपने गृह मंत्री पर नियंत्रण रखना चाहिए।’

एजेंसियों के कामकाज में हस्तक्षेप का आरोप

यह घटना 2019 में हुए उस नाटकीय घटनाक्रम की याद दिलाती है, जब CBI ने तत्कालीन पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के बंगले की तलाशी ली थी, जिसके बाद बनर्जी मौके पर पहुंचीं और बाद में मध्य कोलकाता में धरना दिया। इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पर संवैधानिक एजेंसियों के कामकाज में बार-बार हस्तक्षेप करने और जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया। अधिकारी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री और कोलकाता के पुलिस आयुक्त का दौरा अनैतिक, असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी की जांच में सीधा हस्तक्षेप था।’ उन्होंने सवाल किया कि तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक दस्तावेज कथित तौर पर एक निजी परामर्श फर्म के पास क्यों थे? ईडी ने इस अभियान के संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।