Hindi NewsIndia Newsmamata banerjee protest against ed raid and judge leaves court hearig
ED रेड के खिलाफ सड़कों पर निकलीं ममता, अदालत में जज सुनवाई छोड़कर निकले; संग्राम

ED रेड के खिलाफ सड़कों पर निकलीं ममता, अदालत में जज सुनवाई छोड़कर निकले; संग्राम

संक्षेप:

ममता बनर्जी के पूरी फोर्स लेकर जांच स्थल पर पहुंचने को लेकर ईडी ने भी आपत्ति जताई और जांच को प्रभावित करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि दोनों स्थानों से ममता बनर्जी खुद कुछ फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले गई हैं, जिनमें जरूरी सबूत थे।

Jan 09, 2026 04:54 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share Share
Follow Us on

केंद्र और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के बीच ईडी रेड के बाद से संग्राम छिड़ गया है। गुरुवार को ईडी ने कोयला घोटाले और हवाला रैकेट के मामले में रेड मारी थी और इसी सिलसिले में जांच की आंच IPAC तक पहुंची थी। IPAC के दो ठिकानों रेड हुई तो सीएम ममता बनर्जी खुद ही मौके पर पहुंच गईं। IPAC को ममता बनर्जी सरकार ने चुनाव में कंसल्टेंसी का जिम्मा सौंपा है। वहीं ममता बनर्जी के पूरी फोर्स लेकर जांच स्थल पर पहुंचने को लेकर ईडी ने भी आपत्ति जताई और जांच को प्रभावित करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि दोनों स्थानों से ममता बनर्जी खुद कुछ फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले गई हैं, जिनमें जरूरी सबूत थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस बीच ममता बनर्जी ने कोलकाता में खुद एक रैली निकाली है। सीएम खुद ही प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए सड़कों पर निकलीं और भाजपा सरकार पर ज्यादतियों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव करीब आते ही एजेंसियों का इस्तेमाल करप्शन के नाम पर कर रही है। वहीं इस मामले की सुनवाई जब कलकत्ता हाई कोर्ट में सुनवाई हुई तो वहां भी हंगामेदार माहौल बन गया। हालात ऐसे बने कि जस्टिस सुव्रा घोष बीच में ही केस छोड़कर निकल गए। उनका कहना था कि इतने शोरशराबे के बीच केस की सुनवाई करना संभव नहीं है। अब वीकेंड पर अदालत की छुट्टी रहेगी और बुधवार को ही केस की सुनवाई हो सकेगी।

IPAC पर छापे से इतना क्यों फायर हो गईं ममता बनर्जी

IPAC एक राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म है, जो टीएमसी की विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में मदद कर रही है। पहले भी पार्टी इस कंपनी का सहारा लेती रही है। इस कंपनी के मुखिया प्रतीक जैन हैं और ईडी का कहना है कि IPAC को हवाला का पैसा मिला है। इसी आरोप के तहत ईडी ने कंपनी के ऑफिस और प्रतीक जैन के घर पर रेड मारी थी। इन्हीं दोनों ठिकानों पर जब ईडी की टीम रेड मार रही थी तो सीएम ममता बनर्जी खुद पहुंच गई थीं। वह वहां से कुछ फाइलें और लैपटॉप लेकर निकली थीं। इसी को लेकर ईडी ने आरोप लगाया है कि मौके पर जांच को ममता बनर्जी ने प्रभावित किया और कुछ सबूत भी उठा ले गईं।

अदालत में इतना हल्ला मचा कि बीच में सुनवाई छोड़ गए जज

यही नहीं ईडी ने सीएम के खिलाफ सीबीआई से जांच कराने की मांग भी कर दी है। शुक्रवार को इसी मसले पर अदालत में सुनवाई थी, जिसमें भारी भीड़ जुट गई। अदालत में इतना ज्यादा हल्ला था कि जज बीच में ही सुनवाई छोड़कर निकल लिए। इस मामले में जैन और टीएमसी ने भी अदालत का रुख किया है। पार्टी का कहना है कि ईडी ने छापा इसलिए मारा ताकि टीएमसी की चुनावी रणनीति से जुटी जानकारी हासिल कर सके। इसके अलावा टीएमसी ने अपने कैंडिडेट्स की भी लिस्ट भी चुराने का आरोप लगाया।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।