TMC के बागी सांसदों पर भड़के बाबरी मस्जिद बनवाने वाले हुमायूं कबीर, बोले- ये लोग...
हुमायूं कबीर का कहना है कि जो टीएमसी सांसद अपनी पार्टी छोड़कर अलग गुट बनाकर एनडीए में जा रहे हैं, उन्हें जनता ने बीजेपी के खिलाफ वोट देकर चुना है। ऐसे में ये लोग आम लोगों को धोखा दे रहे हैं। बता दें कि बंगाल में हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनवा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस में अब तक का सबसे बड़ा संकट पैदा हो गया है। विधायकों और सांसदों की टूट हो रही है। विधानसभा में 80 में से 64 विधायकों ने ममता बनर्जी से अलग रुख अपना लिया है, जबकि लोकसभा में भी 19 सांसदों ने ममता का साथ छोड़कर काकोली घोष के नेतृत्व में नया गुट चुन लिया। सांसदों की बगावत पर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हुमायूं कबीर ने जमकर हमला बोला है और कहा है कि ये लोग आम जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर का कहना है, "जो टीएमसी सांसद अपनी पार्टी छोड़कर अलग गुट बनाकर एनडीए में जा रहे हैं, उन्हें जनता ने बीजेपी के खिलाफ वोट देकर चुना है। ऐसे में ये लोग आम लोगों को धोखा दे रहे हैं।" बता दें कि टीएमसी के 19 सांसदों ने बगावत की थी। इन सदस्यों के साइन वाला एक कथित लेटर भी सामने आया, जोकि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखा गया है।
इस लेटर में काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में एक अलग गुट को मान्यता देने का अनुरोध किया गया है और भाजपा नीत एनडीए को समर्थन देने की बात कही गई है। हस्ताक्षरित पत्र सामने आने से उन सांसदों के बारे में तस्वीर साफ होती प्रतीत हो रही है जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि, इस लेटर की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन इसमें साइन करने वालों में काकोली घोष, यूसुफ पठान, सायोनी घोष समेत तमाम सांसद हैं।
ममता को सीट ऑफर कर चुके हैं हुमायूं कबीर
ममता बनर्जी की पार्टी से बाहर निकाले जाने के बाद अपनी पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद टीएमसी चीफ पर नरम दिखाई दे रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने ममता बनर्जी को रेजीनगर से पश्चिम बंगाल विधानसभा में लौटने का रास्ता सुझाया था। कबीर ने 2026 के चुनावों में मुर्शिदाबाद जिले की नौदा और रेजीनगर विधानसभा सीटें जीती थीं। उन्होंने कहा कि वह बनर्जी की रेजीनगर से विधानसभा में वापसी में मदद करने को तैयार हैं। चुनाव नियमों के तहत दो सीटों में से एक सीट छोड़ने पर वहां उपचुनाव होने की उम्मीद है। कबीर ने पत्रकारों से कहा, "अगर ममता बनर्जी मेरे पास आती हैं, तो मैं उन्हें रेजीनगर से विधानसभा भेज सकता हूं। अगर वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं, तो वह नहीं जीतेंगी। लेकिन अगर वह चाहें, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और अपने निर्वाचन क्षेत्र से उनकी जीत पक्की करूंगा।"
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


