ममता बनर्जी हैं पाखंडी, वोट के लिए हिंदू- मुस्लिम दोनों को खुश करने की कोशिश कर रहीं: अधीर चौधरी

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

  • उनकी टिप्पणी शुभेन्दु अधिकारी की हाल की टिप्पणी के मद्देनजर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर निकाल दिया जाएगा।

ममता बनर्जी हैं पाखंडी, वोट के लिए हिंदू- मुस्लिम दोनों को खुश करने की कोशिश कर रहीं: अधीर चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें पाखंडी करार दिया और कहा कि वह वोट के लिए हिंदू तथा मुस्लिम दोनों के तुष्टीकरण की कोशिश कर रही हैं। चौधरी ने मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाते हुए दावा किया कि वह विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की मुस्लिम विधायकों पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध का 'आनंद' ले रही हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''विधानसभा में राज्य के भविष्य या शिक्षा, वित्त और स्वास्थ्य पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। इसके बजाय, एक व्यक्ति कह रहा है कि मुसलमानों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, जबकि दूसरा कह रहा है कि वह दूसरे को पीटेगा... और मुख्यमंत्री इसका आनंद ले रही हैं।''

उनकी टिप्पणी शुभेन्दु अधिकारी की हाल की टिप्पणी के मद्देनजर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर निकाल दिया जाएगा। जवाब में, तृणमूल कांग्रेस के दो मुस्लिम विधायकों ने अधिकारी की आलोचना की और मांग की कि वह अपने शब्द वापस लें, अन्यथा विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें। अधीर चौधरी ने कहा, ''क्या आपने ममता बनर्जी को किसी को रोकते हुए देखा है? इस विभाजनकारी राजनीति का कांग्रेस जैसी उदार पार्टी पर असर पड़ रहा है।''

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, ''बनर्जी न तो हिंदू हैं और न ही मुसलमान... बल्कि एक पाखंडी हैं। वोट पाने के लिए वह कभी हिंदुओं का तुष्टीकरण करती हैं और फिर मुसलमानों की ओर मुड़ जाती हैं। हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा कि एक मुख्यमंत्री विधानसभा के अंदर यह साबित करने की कोशिश करे कि वह हिंदू है।'' मुख्यमंत्री ने बुधवार को अधिकारी की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा था और भाजपा पर राज्य में नकली हिंदू धर्म लाने का आरोप लगाया था। अधीर चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि बनर्जी के शासन में बंगाल में पूरी तरह अराजकता है।

उन्होंने नदिया जिले के नवद्वीप नगर निकाय के अध्यक्ष के एक आदेश पर आपत्ति जताई, जिसमें शहर के निवासियों से होली (डोल उत्सव) के दौरान तीन दिन तक शाकाहारी भोजन का सेवन करने की अपील की गई है। शहर के नगर निकाय के अध्यक्ष बिमान कुमार साहा ने सभी संबंधित पक्षों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि त्योहार के दौरान मांसाहारी भोजन न बेचा जाए और न ही पकाया जाए। चौधरी ने कहा, ''उन्होंने (बनर्जी) लोगों को खुश करने के लिए नवद्वीप में मछली और मांस की बिक्री बंद कर दी है। हमने भाजपा शासित राज्यों में ऐसी चीजें देखी हैं... और मुसलमानों को खुश करने के लिए वह सरकारी खर्च पर इफ्तार पार्टियां आयोजित कर रही हैं।''

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "'...भविष्य में वह किसी दिन मुसलमानों से कह सकती हैं कि वे नमाज अदा न करें, क्योंकि होली शुक्रवार को पड़ रही है।'' उन्होंने यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर एक चौकी स्थापित करने के कोलकाता पुलिस के प्रस्ताव की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि यह विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए राज्य प्रशासन की एक चाल है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।